Batwara 1947 Trailer: 'मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं', सनी देओल ने ट्रेलर में उड़ाया गर्दा, बोले- मां को हिंदू-मुसलमान में न बांटिए
ट्रेलर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे में अपनों को छोड़े जाने के दर्द और इमोशंस देखने को मिलते हैं. ट्रेलर में सनी देओल एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है, लेकिन जीवन में इतने सारे अलगाव से बाद भी उसके अंदर की इंसानियत नहीं मिटती.
Follow Us:
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है. इसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है.
ट्रेलर में क्या दिखाया गया है?
मेकर्स द्वारा जारी किए गए ट्रेलर देख प्रतीत होता है कि इसकी कहानी विभाजन के दौर की मानवीय संवेदनाओं और एक बुजुर्ग हिंदू महिला पर आधारित है, जो पाकिस्तान में अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है.
2 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर में भारत-पाकिस्तान बंटवारे में अपनों को छोड़े जाने के दर्द और इमोशंस देखने को मिलते हैं. ट्रेलर में सनी देओल एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है, लेकिन जीवन में इतने सारे अलगाव से बाद भी उसके अंदर की इंसानियत नहीं मिटती.
क्या है फिल्म की कहानी?
ट्रेलर में दिखाया जाता है कि विभाजन के बाद सनी देओल पत्नी प्रीति जिंटा और बच्चों के साथ पाकिस्तान एक घर में रहने आता है, जिसमें पहले हिंदू महिला (शबाना आजमी) घर छोड़ने का नाम नहीं लेती। इसके बाद सनी देओल समेत पूरे परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
फिल्म में सनी देओल का किरदार उन ताकतवर लोगों और भीड़ के खिलाफ खड़ा होता है, जो एक मां (शबाना आजमी) के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता है. यह मां बंटवारे के बाद भी अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है.
छा गए फिल्म के डायलॉग्स
फिल्म के डायलॉग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं, सनी देओल का डायलॉग “मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं” काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा उनका एक और डायलॉग “वो हिंदू औरत नहीं एक मां है, मां को हिंदू-मुसलमान में न बांटिए. मां अपने आप में एक मजहब है. हर इंसान का पहला मजहब मां है. हर बच्चे के मुंह से निकला पहला शब्द मां है.”
View this post on InstagramAdvertisement
पाकिस्तान में फिल्म पर लगा बैन
यह फिल्म इतिहास के एक बेहद मुश्किल दौर में लोगों की उम्मीद और हिम्मत की कहानी दिखाती है. बताया जा रहा है कि इस कहानी पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.
तीन दशक बाद साथ आए सनी-राजकुमार
इस फिल्म के जरिए आमिर खान, ए. आर. रहमान और जावेद अख्तर की मशहूर जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. इससे पहले तीनों ने क्लासिक फिल्म 'लगान' में साथ काम किया था. इसके अलावा, यह फिल्म करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित वापसी भी है.
कब रिलीज़ होगी फिल्म
इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.