Advertisement
'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, बोले- बेहतर इंसान बनने का मौका मिला
रणबीर ने भगवान राम का किरदार मिलने के बाद अपने मन में चल रहे विचारों और इस भूमिका की तैयारी के सफर के बारे में बात की. उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया, जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मेरा पहला रिएक्शन डर था. मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ.
Advertisement
एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए. इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.
‘मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ’
शो के दौरान रणबीर ने भगवान राम का किरदार मिलने के बाद अपने मन में चल रहे विचारों और इस भूमिका की तैयारी के सफर के बारे में बात की. उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया, ''जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मेरा पहला रिएक्शन डर था. मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ, क्या मैं इसे निभा पाऊँगा? भगवान श्रीराम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.धीरे-धीरे मेरा यह डर आभार में बदल गया. मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक बेहतर कलाकार बनने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद कर सकता है.'‘
Advertisement
'मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला’
Advertisement
एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “इसी दौरान, मैं पहली बार पिता बना और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ. इसलिए मैं इसे भगवान का दिया हुआ तोहफा मानता हूं कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला. मुझे गहराई से रामायण को समझने और इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला. सर, हमारे लिए भगवान श्रीराम जैसा बनना संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखना हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है.’’
‘मुझे क्या ज्ञान मिलेगा और मैं इससे क्या सीख पाऊंगी?’
Advertisement
वहीं साई पल्लवी ने बताया कि मां सीता का किरदार निभाते समय वह अपने दिमाग से ज्यादा सोचने के बजाय खुद को इस अनुभव के लिए खुला रखना चाहती थीं. उन्होंने कहा, ''इस बार मैं ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थी. आमतौर पर जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार के लिए क्या कर सकती हूं. लेकिन पहली बार माँ सीता का किरदार निभाते हुए मेरे मन में यह सवाल आया कि मुझे इस किरदार से क्या मिलेगा? मुझे क्या ज्ञान मिलेगा और मैं इससे क्या सीख पाऊंगी?''
'मां, आप ये किरदार निभाने में मेरे ऊपर कृपा करें’
साई पल्लवी ने आगे कहा, ''मैं मां सीता के बारे में जितना भी जानती हूं, मैं चाहती थी कि मैं अपने मन को उतना ही खुला और पारदर्शी रखूं. मैं पहले से अपने मन में कुछ तय नहीं करना चाहती थी. मैंने बस प्रार्थना की और कहा, 'मां, आप यह किरदार निभाने में मेरे ऊपर कृपा करें.' बस, मैंने खुद को इसी भावना के साथ इस भूमिका के लिए समर्पित कर दिया.''
Advertisement
कब रिलीज़ होगी फिल्म
यह भी पढ़ें
बताते चलें की रणबीर कपूर की रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है, जहां रणबीर कूपर भगवान काम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे.फिल्म का ट्रेलर और दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. ये फिल्म 5 नवंबर को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी.