×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Stree 2 के आगे फ़ुस्स हुए Akshay Kumar - John Abraham, बुरी तरह हारे दोनों !

5 अगस्त के मौक़े पर स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की फ़िल्म खेल खेल में और जॉन की फ़िल्म वेधा भी रिलीज़ हुई थी।बताया जा रहा था की बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फ़िल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।लेकिन स्त्री 2 के आगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की भी हवा निकल गई है।ये दोनों ही सुपरस्टार्स राजकुमार राव और श्रद्धा की फ़िल्म स्त्री 2 का मुक़ाबला नहीं कर पाए हैं।

Stree 2 के आगे फ़ुस्स हुए Akshay Kumar - John Abraham, बुरी तरह हारे दोनों !
राजकुमार राव और श्रद्धा की फ़िल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ग़दर काट रही है। फ़िल्म ने रिलीज़ होते ही कमाल कर दिया है। पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 55.40 करोड़ की कमाई की थी।वहीं फ़िल्म ने 75 करोड़ का Gross Collection किया है।स्त्री 3 के आगे ब़ॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां मात खा चुकी हैं।शाहरुख से लेकर आमिर , रणबीर कपूर से लेकर सलमान खान को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम को मात दे दी है।

दरअसल 15 अगस्त के मौक़े पर स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की फ़िल्म खेल खेल में और जॉन की फ़िल्म वेधा भी रिलीज़ हुई थी।बताया जा रहा था की बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फ़िल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।लेकिन स्त्री 2 के आगे अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की भी हवा निकल गई है।ये दोनों ही सुपरस्टार्स राजकुमार राव और श्रद्धा की फ़िल्म स्त्री 2 का मुक़ाबला नहीं कर पाए हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की फ़िल्म खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5. 23 करोड़ की कमाई की थी।वहीं दूसरे दिन फ़िल्म ने 2.42 करोड़ की कमाई की है।फ़िल्म ने दो दिनों में 7. 65 करोड़ की कमाई की है।फ़िल्म में अक्षय के साथ साथ फ़रदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर अहम रोल में नज़र आए हैं।सालो बाद अक्षय ने  एक बार फिर से कॉमेडी में वापसी की है। लेकिन लगता है अक्षय कुमार की कॉमेडी लोगों को रास नहीं आई है।यही वजह है की उनकी फ़िल्म खेल खेल  में स्त्री 2 के आगे फ़ुस्स साबित हुई है।

वहीं बात करें जॉन अब्राहम की फ़िल्म वेधा की तो इस फ़िल्म का हाल भी बॉक्स ऑफिस बुरा साबित हुआ है। पहले दिन जॉन की इस एक्शन फ़िल्म ने 6.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन इस फ़िल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।फ़िल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की है।इसी के साथ इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में सिर्फ़ 8. 25 करोड़ का कारोबार किया है।फ़िल्म वेधा में जॉन के साथ साथ शारवरी वाघ और तमन्ना भाटिया अहम रोल में नज़र आए हैं।वहीं फ़िल्म में मौनी रॉय का आइटम नंबर मम्मी जी भी लोगों को पसंद आया है। हालाँकि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और जॉन दोनों को ही मुँह की खानी पड़ी है। कहना ग़लत नहीं होगा की अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्त्री 2 का मुक़ाबला करना तो दूर उसे छू तक नहीं पाए हैं।

बात करें स्त्री 2 की तो दो दिनों में ही इस फ़िल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि इस फ़िल्म का बजट सिर्फ़ 50 करोड़ रूपये है, फ़िल्म ने दो दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया है।बता दें कि स्त्री 2 को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। जिन्होंने फ़िल्म का पहला पार्ट भी बनाया था। फ़िल्म के पहले पार्ट में लोग स्त्री के आतंक से परेशान थे। वहीं इस बार सरकटे की कहानी देखने को मिली है। जिससे बचने के लिए लोगों ने स्त्री से मदद मांगी है। फ़िल्म में ज़बरदस्त हॉरर के साथ साथ शानदार कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। फ़िल्म को लेकर लोगों में किस कदर हाइप बना हुआ है वो फ़िल्म की कमाई से साफ़ पता चल रहा है।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म कितने दिनों तक टिकी रहती है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें