Advertisement
सदन में गांधी परिवार के नए सदस्य की हुई एंट्री, संविधान की प्रति प्रति हाथ में लेकर प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ
शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।"
28 Nov 2024
(
Updated:
11 Dec 2025
08:33 AM
)
Follow Us:
Advertisement
कांग्रेस पार्टी के लिए गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि लंबे इंतज़ार के बाद प्रियंका गांधी अब सदन पहुंच चुकी है। आज बतौर सांसद के रूप में प्रियंका गांधी शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका अपने हाथों में संविधान की कॉपी हाथ में लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान सदन में उनकी माँ सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।"
मैं प्रियंका गांधी वाड्रा...
— Congress (@INCIndia) November 28, 2024
जो लोक सभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी।
मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके… pic.twitter.com/3iN7PHwuIq
सदन में आज जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का नाम पुकारा, वो हाथ में संविधान का किताब लेकर पहुंची और शपथ लीं। बताते चले की केरल की वायनाड में राहुल गांधी की खाली की गई सीट पर हुए उपचुनाव में प्रियंका ने 4 लाख से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। प्रियंका गांधी के सदन पहुंचने से अब कुल परिवार के तीन सदस्य सदन कि अंदर मौजूद है। प्रियंका गांधी के शपथ ग्रहण के दौरान सदन में मौजूद सभी विपक्षी सांसदो ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से वायनाड में जीत दर्ज की थी। जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई, जिस पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement