Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

हरियाली तीज पर कर लें ये खास उपाय, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार और दूर होंगे सारे मनमुटाव!

क्या आप अपनी मैरिड लाइफ सुधारना चाहते है, तो हरियाली तीज पर ये उपाय जरूर करें जिससे पति-पत्नी के रिश्ते के बीच मिठास बढ़ेगी जानिए वह कौन-सा आसान उपाय है, जिसे हरियाली तीज पर किया जा सकता है.

Image Credits: IANS/AI
Loading Ad...

हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित किया जाता है. इतना ही नहीं मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और कुछ विशेष उपाय करने से पति-पत्नी के जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है. अक्सर हम देखते है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव होने लगते है. लेकिन मनमुटाव को दूर करने के लिए हरियाली तीज पर करें ये खास उपाय जिससे पति-पत्नी के बीच दूरिया कम होने और बढ़ेगा प्यार की मान्यता है. आइए जानते है इन खास उपाय के बारे में.....

हरियाली तीज का क्या महत्व है?

हरियाली तीज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे खासतौर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, घर की सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में प्रेम की कामना के लिए मनाती हैं. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती कि मिलन का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में अपनाया था.

Loading Ad...

2026 में हरियाली तीज कब बनाई जाएगी

Loading Ad...

धार्मिक पंचांग के मुताबिक, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि के दिन यानी 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज मनाई जाएगी.
 
दांपत्य जीवन के लिए उपाय 

अक्सर कई बार बिना वजह ही पति-पत्नी के बीच अचानक छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव, गलतफहमियां और तनाव बढ़ने लगता है. ऐसे में हरियाली तीज के दिन ये खास उपाय करने से दांपत्य जीवन में प्यार बनाए रखने में लाभकारी होता है.  

Loading Ad...

कपूर और लौंग का उपाय

हरियाली तीज के दिन सूर्यास्त के समय भीमसेनी कपूर का एक टुकड़ा लें और उसे भगवान शिव के सामने रख दें. इसके बाद 7 साबुत लौंग लें. एक बाद का ध्यान रखें कि लौंग के फूल खंडित न हों. 7 लौंग को दाहिने हाथ में लेकर महादेव और माता पार्वती से दांपत्य जीवन में प्यार, आपसी समझ, सुख-समृद्धि और शांति की कामना करें. 

मंत्र का जाप करें 

Loading Ad...

इसी के साथ हरियाली तीज वाले दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जाप करें. मंत्र जाप करने के बाद 7 लौंग को कपूर के ऊपर रखकर उसे प्रज्वलित कर दें.

Negativity दूर होगी 

यह भी पढ़ें

कपूर और लौंग का धुआं पूरे घर में दिखाने से आस-पास की Negativity खत्म होती है. इतना ही नहीं कपूर पूरी तरह बुझ जाने के बाद हाथ में थोड़ा पानी लेकर उसे दीपक के ओर घुमाएं और फिर पानी को जमीन पर अर्पित कर दें. अंत में महादेव से परिवार के सुख शांति और शादीशुदा जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करें. इसके बाद 5 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...