जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पितृपक्ष: राजस्थान का चमत्कारी पितृ तीर्थ लोहार्गल, जहां सूर्यकुंड में प्राप्त होती है मुक्ति

धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान सूर्य क्षेत्र में तर्पण और पिंडदान करने से पितृ आत्माओं को शांति और शक्ति प्राप्त होती है. इसी आस्था के कारण यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं.

पितृपक्ष: राजस्थान का चमत्कारी पितृ तीर्थ लोहार्गल, जहां सूर्यकुंड में प्राप्त होती है मुक्ति
Image Credits: AI/IANS
Advertisement

धार्मिक मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान सूर्य क्षेत्र में तर्पण और पिंडदान करने से पितृ आत्माओं को शांति और शक्ति प्राप्त होती है. इसी आस्था के कारण यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचते हैं.

भगवान परशुराम ने लोहार्गल धाम में पितृ तर्पण के साथ प्रायश्चित यज्ञ किया था

पौराणिक ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम ने लोहार्गल धाम में पितृ तर्पण के साथ प्रायश्चित यज्ञ किया था. मान्यता है कि यज्ञ के बाद उन्होंने यज्ञ वेदी की अग्नि को तीर्थ के जल से शांत किया और अपने पिता महर्षि जमदग्नि की पितृ आत्मा का तर्पण किया. इसी पौराणिक प्रसंग के कारण लोहार्गल में पितृ तर्पण, पिंडदान और दिवंगत लोगों की अस्थि प्रवाह की परंपरा को विशेष महत्व दिया जाता है. 

यहां के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के अनुसार, लोहार्गल वह स्थान है जिसकी रक्षा स्वयं ब्रह्मा जी करते हैं और यहां किए गए श्राद्ध से मोक्ष की प्राप्ति की मान्यता है.

लोहार्गल की धार्मिक मान्यताओं में पांडवों से जुड़ी कथा भी प्रमुख है

Advertisement

लोहार्गल की धार्मिक मान्यताओं में पांडवों से जुड़ी कथा भी प्रमुख है. ग्रंथों के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपने स्वजनों की हत्या के पाप से दुखी थे. भगवान श्रीकृष्ण की सलाह पर वे विभिन्न तीर्थों की यात्रा कर रहे थे. मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने उनसे कहा था कि जिस स्थान पर उनके अस्त्र-शस्त्र पानी में गल जाएंगे, वहीं उनका पाप मुक्ति का मनोरथ पूरा होगा. 

यहां सूर्यकुंड में प्राप्त होती है मुक्ति

कहा जाता है कि जब पांडव लोहार्गल पहुंचे और सूर्यकुंड में स्नान किया तो अर्जुन का गांडीव धनुष और भीम की गदा सहित उनके अस्त्र-शस्त्र जल में गल गए. इसके बाद पांडवों को कौरवों के वध के पाप से मुक्ति मिली. इसी मान्यता के कारण इस स्थान का नाम लोहार्गल यानी 'जहां लोहा गल जाए' पड़ा बताया जाता है.

लोग अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां लेकर पहुंचते हैं

लोहार्गल को दिवंगत लोगों की अस्थियों के विसर्जन के लिए भी महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है. मान्यता है कि सूर्यकुंड में अस्थियां विसर्जित करने से वे जल में विलीन हो जाती हैं और मृतक को मुक्ति मिलती है. पितृपक्ष में यहां बड़ी संख्या में लोग अपने दिवंगत परिजनों की अस्थियां लेकर पहुंचते हैं.

Advertisement

लोहार्गल के आसपास कई प्राचीन धार्मिक स्थल भी बताए जाते हैं

यह भी पढ़ें

लोहार्गल के आसपास कई प्राचीन धार्मिक स्थल भी बताए जाते हैं. यहां सूर्य मंदिर, वनखंडी जी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और पांडव गुफा स्थित हैं. कुंड के पास एक विशाल बावड़ी है, जिसे राजस्थान की बड़ी बावड़ियों में गिना जाता है. करीब चार सौ सीढ़ियां चढ़ने के बाद मालकेतुजी के दर्शन किए जाते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें