महाशिवरात्रि पर करें ये 10 आसान उपाय, दूर होंगी सारी परेशानी, मिलेगी महादेव की विशेष कृपा

महाशिवरात्रि के मौके पर आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर करें ये 10 आसान उपाय, दूर होंगी सारी परेशानी, मिलेगी महादेव की विशेष कृपा

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का सबसे पवित्र पर्व माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और शिवलिंग के रूप में भगवान शिव प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन की पूजा का महत्व बहुत ज्यादा है. इसके साथ ही, इस दिन कुछ आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाकर आप भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर करें ये 10 आसान उपाय

पहला उपाय है शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना. इस दिन अपने तन और मन को पवित्र करके किसी भी शिवालय में जाकर या घर पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भोग व मोक्ष दोनों का लाभ मिलता है.

दूसरा, महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े पहनें. अगर संभव हो तो बिना सिले हुए सफेद धोती पहनकर रुद्राभिषेक करें. ऐसा करने से साधना में और भी शक्ति आती है.

तीसरा उपाय है दूध का अभिषेक. हिंदू मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर गाय का दूध चढ़ाने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं. इससे परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.

चौथा उपाय है शिवलिंग पर सफेद चंदन और भस्म का तिलक बनाएं और बाद में इसे माथे पर भी लगाएं. यह न केवल आस्था बढ़ाता है बल्कि आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी देता है.

पांचवां उपाय है रुद्राक्ष का प्रयोग. महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आप इसे लाल या सफेद धागे में गले या बाजू में धारण कर सकते हैं.

छठा, अगर आप किसी शिवालय नहीं जा सकते, तो घर में पार्थिव या मिट्टी के शिवलिंग की पूजा विधिवत करें. इससे भी भगवान शिव की कृपा मिलती है.

सातवां, राहु-केतु दोष होने पर कुश और दूर्वा जल में डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और 21 सफेद पुष्प अर्पित करें. यह दोष निवारण में मदद करता है.

आठवां, पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें. क्रोध या किसी के प्रति नकारात्मक भाव न रखें.

नवां उपाय है स्फटिक के शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें, खासतौर पर आर्थिक परेशानियों में. गाय का कच्चा दूध चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से सुख-समृद्धि मिलती है.

दसवां और अंतिम उपाय है किसी विद्वान पंडित के माध्यम से पारद शिवलिंग की विधिवत पूजा कराना. यह उपाय किसी विशेष कार्य में सफलता और आशीर्वाद पाने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. 

यह भी पढ़ें

इन 10 आसान उपायों को अपनाकर महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव की विशेष कृपा पा सकते हैं और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें