मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, तुला राशि वालों का धन लाभ होगा, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.

मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, तुला राशि वालों का धन लाभ होगा, जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल आपके लिए कई नए संदेशों को लेकर आया है. कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ या करियर में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौनसी चीज आपके दिन को पूरी तरह बदल सकता है.

मेष राशि: आज आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा. करियर में पुराने मित्रों/सहयोगियों से मदद मिलेगी, नए प्रोजेक्ट शुरू करने के योग बनेंगे. धन लाभ संभव लेकिन कर्ज लेने से पहले सोचें. स्वास्थ्य में फिटनेस पर फोकस रखें, छोटी-मोटी चोट से सावधान रहे.  प्रेम में भावनाओं पर काबू रखें, परिवार में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखे

शुभ अंक: 5, 9
शुभ रंग: लाल, ग्रे, नारंगी

उपाय: सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को जल अर्पित करें.

वृषभ राशि:दिन शुभ और स्थिर रहेगा. भाग्य में वृद्धि होगी, मान-सम्मान बढ़ेगा,  व्यापार, कारोबार में प्रगति होगी.  धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है.

शुभ अंक: 6, 8

शुभ रंग: सफेद, क्रीम, हल्का हरा, केसरिया

उपाय: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं. 

मिथुन राशि: नए ऑफर, अवसर और प्रस्ताव आएंगे. दोस्तों, सामाजिक सर्कल से सहयोग मिलेगा. बुद्धि तेज, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. करियर में सफलता के योग हैं.  प्रेम में मधुरता, परिवार सुखद रहेगा. 

शुभ अंक: 5, 9

शुभ रंग: नीला, हरा

उपाय: पक्षियों को हरा मूंग खिलाएं, गणेश जी की आराधना करें.

कर्क राशि: परिवार में सुख-शांति लेकिन स्वास्थ्य खासकर पेट छाती का ध्यान रखें. काम में संतुलन बनाएं. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. प्रेम में भावुकता रहेगी.

शुभ अंक: 2, 7

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर

उपाय: शिवजी को दूध अर्पित करें. 

सिंह राशि: ध्रुव योग से विशेष लाभ होगा. करियर में सफलता, धन लाभ मजबूत रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन अहंकार, ईर्ष्या से बचें की जरुरत है.  परिवार और प्रेम में खुशी रहेगी. 

शुभ अंक: 1, 9

शुभ रंग: सुनहरा, लाल

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. 

कन्या राशि:धन और बिजनेस में सावधानी बरतें, आय-व्यय संतुलित रखें. स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रहेगी. पाचन और तनाव संभव है.  मेहनत का फल मिलेगा.  प्रेम में संयम रखे.

शुभ अंक: 3, 6

शुभ रंग: हरा, ग्रे

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं

तुला राशि: धन लाभ होगा, लेकिन सावधानी जरूरी है.  रिश्तों में मधुरता, करियर में नए प्रस्ताव मिलेंगी. वेशी योग से कमाई में तेजी होगी. परिवार सुखद रहेगा.

शुभ अंक: 6, 9

शुभ रंग: सफेद, हल्का हरा

उपाय: महालक्ष्मी मंत्र जाप करें.

वृश्चिक:लव लाइफ में सरप्राइज मिलेगा, रोमांस संभव है. बिजनेस और धन में सावधानी भरतने की जरुरत है. गुप्त लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव से बचें.  परिवार में सहयोग रहेगा.


शुभ अंक: 9, 3

शुभ रंग: लाल, मैरून, गुलाबी

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें.

धनु राशि:दिन मिला-जुला रहेगा, कामकाज में सफलता लेकिन नए कार्य शुरू करने से बचें. यात्रा लाभदायक रहेगी. परिवार में सबका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है.


शुभ अंक: 3, 12

शुभ रंग: पीला, बैंगनी

उपाय: गुरुवार की तरह गुरु मंत्र जाप.

मकर राशि: मेहनत का फल मिलेगा. आर्थिक मजबूती लेकिन खर्च नियंत्रित रखें. करियर में स्थिरता आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में संतोष रहेगा.

शुभ अंक: 8, 10

शुभ रंग: काला,गहरा नीला

उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि: बुद्धि-विवेक से काम लें. नई चीजें खोजें, आइडिया सफल होगा. खर्चों पर कंट्रोल रखे. सांसारिक सुख मिलेंगे. परिवार में प्रेम अच्छा बना रहेगा.

शुभ अंक: 4, 7

शुभ रंग: नीला, बैंगनी

उपाय: शनिवार को सरसों तेल का दीपक जलाएं.

मीन राशि: मन शांत रहेगा, धार्मिक आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. प्रियजन की सलाह लाभकारी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. करियर में बदलाव अपनाएं. परिवार में खुशी होगी.

यह भी पढ़ें

शुभ अंक: 3, 7

शुभ रंग: बैंगनी, हल्का हरा,नीला
उपाय: तुलसी में दीपक जलाएं. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
पति, तलाक, ससुर, हलाला… आंसुओं में डूबी मुस्लिम बेटी का ये दर्द सुन रूह कांप जाएगी!
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें