जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PoK पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ UN के पास लगा गिड़गिड़ाने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को ऐसी वार्निंग दी कि वो बौखला गया है. पहले आए दिन परमाणु हमले की गीदड़भभकी देना वाला आतंकिस्तान अब गिड़गिड़ाने लगा है. वो हिंदुस्तान के खिलाफ कार्रवाई की भीख मांगने लगा है.

Author
27 Jul 2026
( Updated: 27 Jul 2026
04:32 PM )
PoK पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान, भारत के खिलाफ UN के पास लगा गिड़गिड़ाने
Image Source-IANS
Advertisement

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल दिवस पर पाकिस्तान को अपनी हद में रहने की नसीहत दी. इस्लामाबाद इससे बेचैन हो उठा है. नतीजतन उसने हमेशा की तरह एक बयान जारी कर दुनिया से दखल देने की गुहार लगाई है.

सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की टिप्पणी को 'उकसावे वाली और गैर जिम्मेदाराना करार दिया.' रक्षा मंत्री ने पीओके को लेकर जो आईना दिखाया उसी पर पड़ोसी मुल्क को आपत्ति है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया. एक्स पर जारी पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान सरकार जम्मू-कश्मीर विवाद के संदर्भ में भारतीय रक्षा मंत्री की उकसावे वाली और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती है."

Advertisement

UN में गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

इसमें आगे कहा गया, "उनका (राजनाथ सिंह) बयान जम्मू-कश्मीर विवाद से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है. यह क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरे में डालती है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देते हुए भारत पर दबाव बनाना चाहिए."

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने हस्तक्षेप की गुहार लगाई. इसमें आगे कहा गया, "पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर संयुक्त राष्ट्र से आग्रह करता है कि वह भारत पर दबाव डाले, उसके व्यवहार पर ध्यान दे और उसे जवाबदेह ठहराए."

वहीं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत की "बयानबाजी के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी स्थिति को बदलने की लगातार कोशिशें तथ्यों को नहीं बदल सकतीं और हम इसे कामयाब नहीं होने देंगे." आसिफ ने कहा कि राजनाथ सिंह के बयानों से क्षेत्रीय शांति या सार्थक बातचीत में कोई मदद नहीं मिलती.

PoK पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक

Advertisement

दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल वॉर मेमोरियल के मंच से पाकिस्तान को संकेत दिया था कि उसकी तरफ जो कश्मीर है, उस पर उसका कब्जा पूरी तरह गैरकानूनी है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "जहां तक कश्मीर के विवाद या इस मुद्दे पर बातचीत का सवाल है, तो हमारी मंशा साफ है कि अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी, और अगर बात होगी भी तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी."

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, कहा-अब सिर्फ PoK पर होगी बात

कारगिल वॉर मेमोरियल से बोलते हुए उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे लिए एक सामान्य दिन भर नहीं है. यह हर उस युवा के लिए प्रेरणा का दिन है, जो व्यक्तिगत सफलता और राष्ट्रीय कर्तव्य के बीच का अंतर समझना चाहता है. यह दिन हमें सिखाता है कि 'बलिदान' और 'सेवा' का भाव ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होता है. 

भारत इनोवेशन कर रहा, पाकिस्तान आतंकवाद की साजिश    

Advertisement

रक्षामंत्री ने कहा, “आज भारत इनोवेशन के नए रास्ते खोज रहा है, तो पाकिस्तान घुसपैठ के नए रास्ते खोज रहा है. भारत चिप डिजाइन कर रहा है, तो पाकिस्तान टेरर डिजाइन में लगा हुआ है. भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर दे रहा है, तो पाकिस्तान दुनिया को स्लीपर सेल दे रहा है. भारत डेटा सेंटर्स बना रहा है, तो पाकिस्तान रेडिकल सेंटर्स बना रहा है. भारत यूपीआई से दुनिया को जोड़ रहा है, तो पाकिस्तान हवाला से आतंकवाद को जोड़ रहा है. यानी हमारे रास्ते अलग-अलग हैं, ऐसे में अगर पाकिस्तान अपने घटिया मंसूबे लेकर हमारी समृद्धि के रास्ते में रोड़ा लेकर आता है, तो उसे करारा जवाब देने के लिए भी हमारी सेनाएं तैयार बैठी हैं.” 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें