जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रुड़की के होटल श्रीनिवास में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियां और 5 युवक गिरफ्तार

हरिद्वार क़े रुड़की स्थित होटल श्रीनिवास में पुलिस व AHTU टीम ने छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा. यहाँ अलग अलग रूम में मौजूद 8 कॉल गर्ल व 5 ग्राहक अरेस्ट है. इसी होटल से आसपास क़े कई स्थानों पर लड़कियां भेजी जाती थी। होटल संचालक भी अरेस्ट है.

Author
02 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:22 AM )
रुड़की के होटल श्रीनिवास में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 युवतियां और 5 युवक गिरफ्तार
Advertisement

रुड़की (उत्तराखंड): सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की स्थित होटल श्रीनिवास में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी कर होटल के अलग-अलग कमरों से 8 कॉल गर्ल्स और 5 ग्राहक पकड़े गए हैं. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रुड़की में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल श्रीनिवास में लंबे समय से अनैतिक कार्यों का धंधा चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने होटल की चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए.

होटल श्रीनिवास में भारी मात्रा में मिली आपत्तिजनक सामग्री

मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि होटल में आने वाले ग्राहकों को न केवल कमरे और लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं, बल्कि डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था.

Advertisement

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता. पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें

यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि शहर में गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें खत्म करने के लिए पुलिस सतर्क है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें