Gold-Silver Price 17 फरवरी 2026: चांदी की ‘चमक’ पड़ी फीकी, सोने के भी उतरे ‘तेवर’! रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुँह गिरीं कीमतें

कीमत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद चांदी का ‘Price Bubble बुरी तरह फूट गया है. वहीं, सोने की चमक भी फीकी पड़ी है. जानें, आज के ताजा भाव

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
03:35 PM )
Gold-Silver Price 17 फरवरी 2026:  चांदी की ‘चमक’ पड़ी फीकी, सोने के भी उतरे ‘तेवर’! रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुँह गिरीं कीमतें

सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) का सिलसिला जारी है और ये लगातार सस्ती होती जा रही हैं. सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद आज मंगलवार को भी इनके भाव में गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी कि MCX पर बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 4600 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट देखी गई, इसके साथ ही सोने के दाम भी नीचे आ गए. चांदी की कीमत में (Silver Price) अब 1.80 लाख रुपये, वहीं, सोने की कीमतों (Gold Price) में 38,000 रुपये से अधिक की कमी आई है.  

चांदी की कीमत में भारी गिरावट

चांदी की कीमतों में जारी गिरावट की बात करें तो ऐसा लग रहा है जैसे पिछले कुछ दिनों में चांदी का बुलबुला पूरी तरह फूट चूका है. इसे आसान भाषा में इस तरह समझा जा सकता है कि अभी हाल ही में 29 जनवरी को चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख के आकंड़े को पार करते हुए 4,20,048 रुपये के अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया था. लेकिन उसके बाद से चांदी की कीमतों में गिरावट ही आई है और यह 1,80,157 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.

Gold का भी Silver जैसा हाल

चांदी के साथ ही, सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, बीच-बीच में इसकी कीमत में उछाल तो देखने को मिलता है, लेकिन बहुत ही मामूली होता है. मंगलवार को 2 अप्रैल की एस्पायरी वाले गोल्ड का वायदा भाव अपने पिछले बंद 1,54,760 रुपये से गिरकर 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है. यानी MCX Gold Rate 1,210 रुपये कम हो गया.

कितना सस्ता हुआ सोना?

सोने की कीमत 29 जनवरी को अपने Highest लेवल थी. इसकी कीमत 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि, इस स्तर पर पहुंचने के बाद गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ, जिसका असर अब तक देखने को मिल रहा है. सोना अपने हाई से अब तक 38,336 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. 

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
चुटकी में दूर होंगी बच्चों की सारी बीमारियां ! Dr RN Varma | Dr Soni
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें