जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

56 साल पुराना बिल देख उड़ जाएंगे होश! 20 ग्राम सोने की चेन के लिए दिए थे इतने पैसे, कुरकुरे से भी सस्ती थी चांदी!

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 56 साल पुराने सोने के बिल ने सनसनी मचा दी है, जो मौजूदा आसमान छूते कीमतों के बीच पुराने किफायती दौर की याद दिला रहा है.

Author
14 May 2026
( Updated: 14 May 2026
01:56 PM )
56 साल पुराना बिल देख उड़ जाएंगे होश! 20 ग्राम सोने की चेन के लिए दिए थे इतने पैसे, कुरकुरे से भी सस्ती थी चांदी!
Image Source: AI_Generated
Advertisement

वर्तमान में भारत में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है. आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,48,000 से ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 56 साल पुराने एक बिल ने सनसनी मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस बिल को खूब साझा किया जा रहा है और यूजर कमेंट्स कर रहे हैं.

56 साल पहले कुरकुरे जितना सस्ता था सोना?

वायरल हो रहा यह बिल जयपुर के प्रसिद्ध 'श्याम ज्वेलर्स' का बताया जा रहा है, जो साल 1969-70 के आसपास का है.  इस बिल के अनुसार, 22 कैरेट सोने की 20 ग्राम की चेन महज ₹370 में बेची गई थी. उस दौर में 10 ग्राम सोने की कीमत महज ₹185 थी. सुनार ने पूरी चेन बनाने की मजदूरी सिर्फ ₹15 ली थी. उस समय 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहक को केवल ₹60 देने पड़े थे.

Advertisement

56 सालों में कितना महंगा हुआ सोना

56 साल पहले यानी 1970 के आसपास भारत में सोने की कीमत बेहद कम थी. वहीं अब इनकी कीमतों में 800 गुना की वृद्धि हुई है. हालांकि, 1990 के आर्थिक उदारीकरण के बाद वैश्विक कारकों और बढ़ती मांग ने सोने की कीमतों को पंख लगा दिए. आज बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,62,000 और 22 कैरेट सोना करीब ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है. यह वायरल बिल न केवल बीते दौर की याद दिलाता, बल्कि मुद्रास्फीति और बदलते आर्थिक परिदृश्य की एक चौंकाने वाली तस्वीर भी पेश करता है.

14 मई को क्या है सोने का भाव?

Advertisement

सोने और चांदी में गुरुवार के शुरुआती सत्र में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. एक तरफ सोने में तेजी बनी हुई थी. वहीं, चांदी लाल निशान में थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:36 पर सोने का 5 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 396 रुपए या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,638 रुपए पर था. अब तक के कारोबार ने सोने ने 1,63,055 रुपए का उच्चतम स्तर और 1,61,027 रुपए का न्यूनतम स्तर बनाया है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्या चल रहा भाव?

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. कॉमेक्स पर सोना 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 4,708 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 87.68 डॉलर प्रति औंस पर थी. दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सेंसेक्स और निफ्टी आधा-आधा प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें