Advertisement
कंगाल PAK को लगी इंडियन प्रोडक्ट्स की लत! बैन के बावजूद छुप-छुप कर धड़ल्ले से मंगवा रहा भारतीय सामान, बेचा जीरो
कहने को तो भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते लंबे समय से ठंडे बस्ते में हैं, लेकिन पाकिस्तान भारत से जमकर सामानों का आयात कर रहा है. वहीं भारत को पाकिस्तान की ओर होने वाला निर्यात जीरो रहा है.
Advertisement
भारत में द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं है. संबंधों में तनाव की वजह से आम तौर पर व्यापार भी नहीं हो पा रहा है. पहलगाम हमला और उससे पहले से ही भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं. वहीं दोनों देशों के बीच फ़िलहाल कूटनीतिक बातचीत भी असामान्य है और डिप्लोमेटिक मिशन का दर्जा भी घटा दिया गया है. भारत-पाक, दोनों देशों में उच्चायुक्त नहीं है, बल्कि चार्ज-डी-अफेयर्स हैं. हालांकि पाकिस्तान की ओर से जारी एक आंकड़े ने पाकिस्तान के अंदर ही बवाल मचा दिया है.
ट्रेड रिलेशन बेपटरी होने के बावजूद भारत से धड़ाधड़ माल मंगवा रहा पाक
दरअसल पाकिस्तान भारत से प्रतिबंधों और ट्रेड रिलेशन असमान्य होने के बावजूद पाकिस्तान ने धड़ाधड़ भारत से सामानों का आयात किया है. पाकिस्तानी अख़बार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक़ सीमा पर तनाव के बावजूद पाकिस्तान भारत से जमकर खरीदारी कर रहा है.
Advertisement
पाकिस्तान का भारत से आयात में 69% का उछाल
Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच, पाकिस्तान ने भारत से करीब 6.174 करोड़ डॉलर का सामान खरीदा है. अगर पिछले साल की इसी अवधि से इसकी तुलना करें तो यह लगभग 68.90 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष में इसी दौरान यह आंकड़ा 3.655 करोड़ डॉलर था.
पाकिस्तान का भारत को निर्यात रहा जीरो
Advertisement
आकड़ों की मानें तो एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत से अपनी जरूरत का सामान मंगवा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत को उसका निर्यात नील बट्टे सन्नाटा यानी कि 'जीरो' (0) रहा. यानी कि पाकिस्तान से कोई भी सामान भारतीय बाजार में नहीं पहुंचा.
ऐसे में सवाल उठता है कि जब दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर कोई कूटनीतिक और व्यापारिक संबंध नहीं है, तो फिर यह सामान किस रास्ते से पाकिस्तान पहुंच रहा है? व्यापार जगत के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी बाजार में भारतीय सामानों की बहुत डिमांड है. इसलिए, सीधे व्यापार बंद होने के बावजूद, पाकिस्तान किसी तीसरे देश (दुबई) के जरिए भारतीय माल आयात कर रहा है.
लगातार बढ़ रहा है पाकिस्तान का व्यापार घाटा
Advertisement
यह हाल सिर्फ भारत के साथ नहीं है; अन्य पड़ोसी देशों के साथ भी पाकिस्तान का व्यापार संतुलन डगमगाया हुआ है. पिछले तीन महीनों (जुलाई से सितंबर) में नौ पड़ोसी मुल्कों के साथ पाकिस्तान का व्यापार घाटा 26.62% बढ़कर 4.97 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. इन देशों में भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, ईरान, मालदीव, नेपाल और भूटान शामिल हैं.
पाकिस्तान का गिरता जा रहा है निर्यात
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान पाकिस्तान का कुल निर्यात 6.72% गिर गया है. खासकर अफगानिस्तान और बांग्लादेश को होने वाली सप्लाई में भारी गिरावट आई है, जिसका सीधा असर उनकी इकॉनमी पर पड़ा है.
Advertisement
आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान पाकिस्तान का अपने 9 पड़ोसी देशों के साथ व्यापार घाटा 26.62 प्रतिशत बढ़कर 4.97 अरब डॉलर हो गया है. पिछले साल इसी अवधि में यह घाटा 3.93 अरब डॉलर था.
अफ़ग़ानिस्तान के साथ व्यापार बैन, पाकिस्तान हुआ परेशान
SBP के मुताबिक़ घाटे में यह बढ़ोतरी क्षेत्रीय बाजारों में पाकिस्तान के निर्यात में आई गिरावट को दर्शाती है, जिसका मुख्य कारण अफगानिस्तान और बांग्लादेश को होने वाले निर्यात में कमी है.
Advertisement
भारत के अलावा अफगानिस्तान के साथ व्यापार (जिसमें निर्यात भी शामिल है) 10 अक्टूबर 2025 से निलंबित है, जिससे निर्यात प्रदर्शन पर और अधिक दबाव पड़ा है.
जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान चीन से होने वाले आयात में भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिसने इस व्यापार असंतुलन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके परिणामस्वरूप, चीन के साथ द्विपक्षीय घाटा 858.808 मिलियन डॉलर तक बढ़ गया है, जो कि 9 देशों के साथ बढ़े कुल व्यापार घाटे का लगभग 82.18 प्रतिशत है.
पाकिस्तान का 9 पड़ोसियों के साथ बढ़ा व्यापार घाटा
Advertisement
चीन को होने वाले निर्यात में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि नेपाल को होने वाले निर्यात में भी प्रतिशत के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है (हालांकि डॉलर वैल्यू में यह वृद्धि बहुत कम है). इसके विपरीत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को होने वाले निर्यात में गिरावट आई है. यह जानकारी स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा संकलित नवीनतम डेटा से सामने आई है.
ये भी पढ़ें: 'राजनीतिक माहौल हुआ जहरीला...', PM मोदी के पिता पर खड़गे की विवादित टिप्पणी, मायावती ने लगा दी कांग्रेस की क्लास
पाकिस्तान का 9 पड़ोसी, आस-पास के देशों से घटा निर्यात
Advertisement
नौ देशों अफगानिस्तान, चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, भारत, ईरान, नेपाल, भूटान और मालदीव को होने वाला कुल निर्यात वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (FY27 Q1) में 6.72 प्रतिशत गिरकर 944.24 मिलियन डॉलर रह गया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 1.01 अरब डॉलर था.
ये भी पढ़ें: गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का मामला, राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
पाकिस्तान का बढ़ा आयात
Advertisement
इसके विपरीत, इस अवधि में आयात 19.79 प्रतिशत उछलकर 5.92 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के इन्हीं महीनों में 4.94 अरब डॉलर था.
यह भी पढ़ें
आगे के विश्लेषण से पता चलता है कि पहली तिमाही में चीन से आयात 19.76 प्रतिशत बढ़कर 5.82 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल इसी समय 4.85 अरब डॉलर था. वहीं, चीन को पाकिस्तान का निर्यात 17.95 प्रतिशत बढ़कर 663.57 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल 562.56 मिलियन डॉलर था.