जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अगस्त में ऑटो इंडस्ट्री ने रचा इतिहास, बिक्री ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

Auto Retail: अगस्त में कुल 24,23,201 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 17.51 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान दोपहिया, यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और तीन-पहिया वाहनों समेत सभी कैटेगरी ने अगस्त में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए.

अगस्त में ऑटो इंडस्ट्री ने रचा इतिहास, बिक्री ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड
Image Source: IANS
Advertisement

भारतीय ऑटो रिटेल इंडस्ट्री ने अगस्त में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 24,23,201 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 17.51 प्रतिशत अधिक है. इस दौरान दोपहिया, यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और तीन-पहिया वाहनों समेत सभी कैटेगरी ने अगस्त में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए.

व्हील्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री सबसे तेज

अगस्त में सबसे आगे व्हील्ड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट रहा, जिसकी बिक्री में 31.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई. इसके बाद दोपहिया वाहनों में 19.69 प्रतिशत, यात्री वाहनों में 16.14 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों में 14.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. तीन-पहिया वाहनों की बिक्री 8.64 प्रतिशत बढ़ी, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री लगभग स्थिर रही और इसमें 0.84 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई.

Advertisement

मानसून और त्योहारों के कैलेंडर का असर

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री के मुकाबले अगस्त में खुदरा बिक्री 6.48 प्रतिशत कम रही. इसकी वजह मानसून के दौरान सामान्य मौसमी सुस्ती और त्योहारों के कैलेंडर में बदलाव रहा. इस बदलाव के कारण गणेश चतुर्थी और ओणम से जुड़ी खरीदारी का कुछ हिस्सा सितंबर में चला गया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, 150 पद खाली; जानें आवेदन की पूरी डिटेल

दोपहिया वाहनों की बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

दोपहिया वाहनों की अगस्त में खुदरा बिक्री 17,14,610 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 19.69 प्रतिशत अधिक है। यह अगस्त में दोपहिया वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है.

Advertisement

पहली बार 4 लाख के पार पहुंची यात्री वाहन बिक्री

यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 4,02,398 यूनिट रही, जो पिछले साल अगस्त की तुलना में 16.14 प्रतिशत अधिक है. यह अगस्त में यात्री वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है और पहली बार अगस्त में यात्री वाहन बिक्री 4 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई है. हालांकि, मासिक आधार पर बिक्री 3.40 प्रतिशत कम रही.

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी उछाल

Advertisement

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 90,769 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 14.45 प्रतिशत अधिक है और अगस्त का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि, मौसमी माल ढुलाई में सुस्ती के कारण मासिक आधार पर बिक्री 8.93 प्रतिशत कम रही.

तीन-पहिया वाहनों की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर पर

इसके अलावा, तीन-पहिया वाहनों की बिक्री 1,22,281 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 8.64 प्रतिशत अधिक है. यह भी अगस्त में तीन-पहिया वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है. इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की हिस्सेदारी 65.30 प्रतिशत रही.

Advertisement

सितंबर को लेकर डीलरों का रुख सकारात्मक

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के लिए ऑटो डीलरों का रुख सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि जुलाई के उच्चतम स्तर की तुलना में इसमें कुछ नरमी आई है.
फाडा के अनुसार, डीलरों की उम्मीदें अब शुरू हो रहे प्रमुख त्योहारी सीजन पर टिकी हैं. इसमें गणेश चतुर्थी, ओणम की खरीदारी का सितंबर में जारी रहना और नवरात्रि की शुरुआत शामिल हैं। करीब 43.59 प्रतिशत डीलरों ने बताया कि त्योहारी सीजन के लिए बुकिंग का पाइपलाइन पहले से बनना शुरू हो गई है.

कीमतों में बढ़ोतरी और ग्रामीण मांग बनी चुनौती

यह भी पढ़ें

हालांकि, इसके विपरीत डीलरों के सामने मानसून की कमी बढ़ने से ग्रामीण इलाकों से मांग संबंधी पूछताछ प्रभावित होने की चिंता है. इसके अलावा, 1 सितंबर से लागू वाहन निर्माताओं (ओईएम) की नई कीमतों में बढ़ोतरी भी एक चुनौती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें