Advertisement
इस सड़क पर चलना लगता है workout करने जैसा, एक गलती और बन गई दुनिया की सबसे खड़ी सड़क!
न्यूजीलैंड में स्थित Baldwin Street जो अपनी अनोखी बनावट के कारण पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के शहर डुनेडिन के नॉर्थ ईस्ट वैली इलाके में मौजूद ये स्ट्रीट मुख्य केंद्र से महज 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसीलिए यहाँ पहुँचना बेहद आसान है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच इसकी ढलान को मापा और बाल्डविन स्ट्रीट को आधिकारिक तौर पर 'दुनिया की सबसे खड़ी सड़क' का खिताब दिया।
Advertisement
दुनिया में घूमने की कई अजीबोगरीब जगहें हैं। उन्हीं में से एक है एक ऐसी सड़क जहां चलना किसी आम रास्ते पर टहलने जैसा नहीं है। यहाँ चलते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी सीधी और खड़ी पहाड़ी पर ट्रेक्किंग कर रहे हों। ये रास्ता दुनियाभर के टूरिस्ट्स को हैरान कर देता है। दिलचस्प बात ये है की ये रास्ता गलती से बना था जो आज दुनिया की सबसे अनोखी सड़कों में शुमार है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
दुनिया की सबसे खड़ी सड़क
ये जगह है न्यूजीलैंड में स्थित Baldwin Street जो अपनी अनोखी बनावट के कारण पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के शहर डुनेडिन के नॉर्थ ईस्ट वैली इलाके में मौजूद ये स्ट्रीट मुख्य केंद्र से महज 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसीलिए यहाँ पहुँचना बेहद आसान है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच इसकी ढलान को मापा और बाल्डविन स्ट्रीट को आधिकारिक तौर पर 'दुनिया की सबसे खड़ी सड़क' का खिताब दिया।
Advertisement
छोटी सी वॉक करना है वर्कआउट के बराबर
Advertisement
जब आप Baldwin Street पर कदम रखेंगे तो आपको एहसास होगा की यहाँ चलना exercise करने के बराबर है। सबसे ऊंचे और तीखे हिस्से पर लगभग 34.8% का ग्रेडिएंट है, इसका मतलब ये हुआ की जैसे ही आप इस सड़क पर 2.86 मीटर सीधे आगे बढ़ते हैं, तो ये सड़क आपको 1 मीटर ऊपर की तरफ उठाती है। ये सड़क महज 350 मीटर लंबी है। लेकिन, नीचे से ऊपर तक पहुँचते-पहुँचते करीब 70 मीटर की ऊंचाई तय कर लेती है। इसलिए यहाँ एक छोटी सी वॉक करना भी gym में भारी workout करने जैसा लगता है।
एक और दिलचस्प बात ये है की इसके ऊपरी हिस्से को बनाने के लिए डामर की जगह कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है। इसका कारण ये है की इतनी तेज ढलान पर डामर का इस्तेमाल करने पर गर्मियों में तेज धूप के कारण डामर पिघल सकता था और पूरी सड़क से खिसक कर नीचे की तरफ बह सकता था।
Advertisement
गलती से बनी थी ये सड़क
हैरान कर देने वाली बात ये है की सड़क को ऐसा बनाने के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई थी, बल्कि ये 19वीं सदी की शहरी योजना की एक गलती का नतीजा है। योजना बनाने वाले सर्वेक्षकों ने डुनेडिन के असली पहाड़ी भूगोल को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था और सीधे ग्रिड पैटर्न में सड़कें खींच दीं। रिजल्ट के तौर पर ये सड़क सीधे एक पहाड़ी के ऊपर से गुजरने लगी।
अनोखे इवेंट्स और खूबसूरत नज़ारा
Advertisement
Baldwin Street पर होने वाले इवेंट्स भी इसे एक रोमांचक जगह बनाती है। यहाँ ऊपर की तरफ दौड़ लगाने की रेस होती है। इसके अलावा यहाँ का एक लोकप्रिय इवेंट है 'जाफा रेस'। इस रेस में हज़ारों कैंडीज को नीचे की तरफ छोड़ दिया जाता है। ढलान की वजह से ये रंग बिरंगी कैंडीज किसी नदी की लहरों की तरह तेजी से नीचे लुढ़कती हैं।
यह भी पढ़ें
इन अनोखे इवेंट्स के अलावा जब आप चढ़ाई करके ऊपर पहुँचते हैं तो यहाँ का खूबसूरत नज़ारा आपकी सारी थकान मिटा देता है। इसीलिए अगर आप अनोखी और रोमांच से भरपूर जगह की तलाश कर रहे हैं तो Baldwin Street आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।