Advertisement

Loading Ad...

गर्मी से चाहिए ब्रेक? वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशन। Budget Friendly Destinations

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आपके लिए ये बिल्कुल सही जगह है। यहाँ एक से बढ़कर एक हॉस्टल्स और आश्रम हैं जहाँ आप कम पैसों में रुक सकते हैं। जून की तपती गर्मी में ठंडी गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग करने का जो मज़ा है वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते। इसके अलावा यहाँ की शामें आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगी। त्रिवेणी घाट पर होने वाली भव्य 'गंगा आरती' देखना या नदी किनारे बने किसी खूबसूरत कैफे में बैठकर म्यूजिक सुनते हुए इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाना आपकी ट्रिप का बेहतरीन पल होगा।

Image Credit: ChatGPT
Loading Ad...

जून के महीने की चिलचिलाती गर्मी में लोग अक्सर शांत और ठंडे वातावरण की तलाश में पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं ताकि मैदानी इलाकों में पड़ने वाली इस भीषण गर्मी से बच सकें। काम, responsibilites और बजट के चलते गर्मी से escape ज़्यादा दिनों का तो नहीं हो सकता इसीलिए सिर्फ वीकेंड का प्लान बनाना हो तो आज आपको बताएंगे दिल्ली एनसीआर के आस पास की कुछ ऐसी जगहें जहाँ आप दो दिन की छुट्टी बिता सकते हैं। ये जगहें न सिर्फ मौसम के लिहाज से बेहद ठंडी और खूबसूरत हैं, बल्कि यहाँ कम खर्च में आप एक रिफ्रेशिंग वीकेंड ट्रिप enjoy कर सकते हैं।

ऋषिकेश (उत्तराखंड)

अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आपके लिए ये बिल्कुल सही जगह है। यहाँ एक से बढ़कर एक हॉस्टल्स और आश्रम हैं जहाँ आप कम पैसों में रुक सकते हैं। जून की तपती गर्मी में ठंडी गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग करने का जो मज़ा है वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते। इसके अलावा यहाँ की शामें आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगी। त्रिवेणी घाट पर होने वाली भव्य 'गंगा आरती' देखना या नदी किनारे बने किसी खूबसूरत कैफे में बैठकर म्यूजिक सुनते हुए इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाना आपकी ट्रिप का बेहतरीन पल होगा। 

Loading Ad...

लैंसडाउन (उत्तराखंड)

Loading Ad...

भीड़ भाड़, शोर-शराबा, गाड़ियों के ट्रैफ़िक से दूर जाना है? तो उत्तराखंड का लैंसडाउन आपके लिए है एक परफेक्ट डेस्टिनेशन। ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है जहाँ आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से दूर कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं। अपने वीकेंड ट्रिप में आप यहाँ 'भुल्ला लेक' जा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ के सबसे ऊंचे हिस्से 'टिप-इन-टॉप' पॉइंट से हिमालय की बर्फीली चोटियों और खूबसूरत घाटियों का नजारा भी देख सकते हैं।  

कसौली (हिमाचल प्रदेश)

Loading Ad...

आपके वीकेंड ट्रिप के लिए अगला डेस्टिनेशन हो सकता है हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली। ये छोटा सा, खूबसूरत हिल स्टेशन दिल्ली-एनसीआर से महज कुछ घंटों की दूरी पर स्थित है। यहाँ का ठंडा वातावरण, हरियाली और असीम शांति आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहाँ घूमने के लिए है गिल्बर्ट ट्रेल, सनसेट पॉइंट और हेरिटेज मार्केट जहाँ से आप मन भर के शॉपिंग कर सकते हैं। 

नैनीताल (उत्तराखंड)

पहाड़ों में घूमने जाने की बात होती है तो सबसे पहले जिन जगहों का नाम दिमाग में आता है उनमें नैनीताल सबसे लोकप्रिय है। झीलों के इस शहर की खूबसूरती देखने लायक है। दिल्ली-एनसीआर से बेहद पास ये जगह वीकेंड पर एक्सप्लोर करने के लिए लोगों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहाँ आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, केबल कार की सवारी कर सकते हैं, साथ ही मॉल रोड पर सस्ती शॉपिंग और स्वादिष्ट लोकल खाने का मज़ा ले सकते हैं। 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...