Advertisement
एडवेंचर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! महाराष्ट्र में शुरू हो रहा है भारत का पहला सबमरीन टूरिज्म प्रोजेक्ट
महाराष्ट्र में शुरू होने वाला है भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म प्रोजेक्ट जो पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा। ये अनोखा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न सिर्फ एडवेंचर लवर्स को रोमांचित करेगा बल्कि भारतीय पर्यटन के लिए एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। आइए जानते हैं इस बेहद खास प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।
Advertisement
समुद्र की गहराइयों में पनडुब्बी की सैर करना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है जिसमें समुद्र के अंदर की दुनिया को करीब से निहारने का मौका मिले। अगर आपका भी सपना है की आप भी फिल्मी स्टाइल में रोमांच से भरपूर ये यात्रा करें और रंग बिरंगी समुद्री दुनिया देखें तो आपका सपना अब हकीकत बनने जा रहा है।
भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म
महाराष्ट्र में शुरू होने वाला है भारत का पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म प्रोजेक्ट जो पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा। ये अनोखा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न सिर्फ एडवेंचर लवर्स को रोमांचित करेगा बल्कि भारतीय पर्यटन के लिए एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित होने वाला है। आइए जानते हैं इस बेहद खास प्रोजेक्ट से जुड़ी कुछ ख़ास बातें।
Advertisement
ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के ऐतिहासिक सिंधुदुर्ग जिले में विकसित किया जा रहा है। सिंधुदुर्ग पहले से ही दुनिया भर के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, ऐसे में ये प्रोजेक्ट इसकी विरासत में चार चाँद लगा देगा।
Advertisement
समुद्र की गहराइयों में जाकर देख सकेंगे 'INS गुलदार'
ये जगह समुद्र तट से लगभग 500 किलोमीटर दूर 'निवार्टी रॉक' संरचनाओं के पास स्थित है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना से रिटायर हो चुके युद्धपोत 'INS गुलदार' जो की समुद्र की गहराइयों में लगभग 22 मीटर नीचे स्थापित किया गया है, उसे देख सकते हैं।
Advertisement
एडवेंचर लवर्स के लिए शानदार एक्टिविटीज
एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौक़ीन लोगों के लिए यहाँ शानदार गतिविधियां मौजूद होंगी जैसे स्कूबा डाइविंग और सबमरीन राइड। पानी के अंदर रंग-बिरंगी मछलियां और समुद्री वनस्पतियां आपके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। साथ ही समुद्र तल पर मौजूद 'आइएनएस गुलदार' के अद्भुत अवशेषों को भी आप अपनी आंखों से देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें
अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म प्रोजेक्ट के ज़रिए समुद्र की गहराइयों में जाकर 'INS गुलदार' को देखना और समुद्री जीवों के साथ वक्त बिताना होगा आपके लिए एक लाइफ टाइम एक्सपीरियंस।