Advertisement
33 KM Mileage वाली इस Car ने मचाई धूम, 5-Star Safety ने जीता ग्राहकों का दिल
Maruti Suzuki Dzire: नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire ने इस मामले में तस्वीर काफी हद तक बदल दी है. शानदार माइलेज, बेहतर सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के कारण यह सेडान भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है.
Advertisement
New Genration Maruti Suzuki Dzire:भारत में जब भी लोग नई कार खरीदने का सोचत हैं तो उनकी सबसे बड़ी उम्मीद होती है कि गाड़ी देखने में अच्छी हो, माइलेज बढ़िया दे और परिवार के लिए सुरक्षित भी हो. हालांकि, इन तीनों खूबियों का एक साथ मिलना आसान नहीं है.लेकिन नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire ने इस मामले में तस्वीर काफी हद तक बदल दी है. शानदार माइलेज, बेहतर सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के कारण यह सेडान भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है.
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग ने बढ़ाया भरोसा
नई Dzire की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है. कार को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. कार के बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए यह कार पहले के मुकाबले काफी ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है.
Advertisement
माइलेज के मामले में भी दमदार
Advertisement
भारतीय ग्राहकों के लिए कार खरीदते समय माइलेज बेहद अहम होता है और Dzire इस मामले में भी निराश नहीं करती. इसमें 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलता है. पेट्रोल वर्जन 24.79 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि CNG वर्जन का माइलेज 33.73 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक बताया गया है. रोजाना ऑफिस आने-जाने या शहर में ज्यादा कार चलाने वालों के लिए यह माइलेज जेब पर पड़ने वाला खर्च कम करने में मदद कर सकता है.
Royal Enfield का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई नई Himalayan 440, कीमत सुनकर खुश हो जाएंगे
Advertisement
सनरूफ से लेकर 360 डिग्री कैमरे तक
नई Dzire का केबिन भी काफी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा 360-डिग्री HD कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग और रियर AC वेंट्स भी दिए गए हैं. यानी कार सिर्फ माइलेज और सेफ्टी के मामले में ही नहीं, बल्कि आराम और फीचर्स के मामले में भी अच्छी पैकेजिंग देती है.
कीमत और वेरिएंट
Advertisement
यह भी पढ़ें
Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.26 लाख है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹9.36 लाख तक जाती है. इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.