Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Royal Enfield का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई नई Himalayan 440, कीमत सुनकर खुश हो जाएंगे

Royal Enfield: नई बाइक को देखकर साफ लगता है कि रॉयल एनफील्ड ने उन लोगों को ध्यान में रखा है, जिन्हें पुरानी Himalayan 411 का डिजाइन काफी पसंद था और नई Himalayan 450 में उन्हें वह पुराना अंदाज नजर नहीं आता था. ऐसे ग्राहकों के लिए Himalayan 440 एक सस्ता और पुराने डिजाइन से जुड़ा विकल्प बनकर सामने आई है.

Image Source: Royal Enfield Website
Loading Ad...

New Himalayan 440 has been Launched: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि कंपनी इसे मौजूदा Himalayan 450 के साथ बेचती रहेगी.नई बाइक को देखकर साफ लगता है कि रॉयल एनफील्ड ने उन लोगों को ध्यान में रखा है, जिन्हें पुरानी Himalayan 411 का डिजाइन काफी पसंद था और नई Himalayan 450 में उन्हें वह पुराना अंदाज नजर नहीं आता था. ऐसे ग्राहकों के लिए Himalayan 440 एक सस्ता और पुराने डिजाइन से जुड़ा विकल्प बनकर सामने आई है.

Scram 440 से लिया गया इंजन

नई Himalayan 440 में कंपनी ने वही इंजन इस्तेमाल किया है जो Scram 440 में मिलता है. बाइक का डिजाइन भी काफी हद तक Scram 440 से प्रेरित दिखाई देता है, हालांकि इसके रंग, पहिए और सस्पेंशन सेटअप इसे अलग पहचान देते हैं. इसमें 440cc का इंजन दिया गया है, जो 24.4 हॉर्सपावर की पावर और 34 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यानी बाइक को शहर में रोजाना चलाने के साथ-साथ लंबी दूरी और हल्के ऑफ-रोड सफर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Loading Ad...

फीचर्स में भी नहीं है कमी

Loading Ad...

Himalayan 440 में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी राइड के दौरान बार-बार पेट्रोल भरवाने की चिंता कम कर सकता है. बाइक में आगे 300mm और पीछे 240mm के डिस्क ब्रेक मिलते हैं. सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है और जरूरत पड़ने पर रियर ABS को बंद करने का विकल्प भी मिलता है. एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए यह फीचर खास तौर पर काम का हो सकता है.

दिवाली से पहले Honda की बंपर डील! कार खरीदने पर मिलेगा ₹1.79 लाख तक का फायदा

Loading Ad...

नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Google Maps नेविगेशन

बाइक में रॉयल एनफील्ड ने नया ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है.. इसके बाईं तरफ स्पीडोमीटर है, जबकि दाईं तरफ ट्रिपर स्क्रीन मिलती है. इस ट्रिपर में Google Maps से पावर्ड टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है. इसके अलावा बाइक में LED हेडलाइट भी मिलती है, जिससे इसका लुक और ज्यादा मॉडर्न नजर आता है.

कीमत कितनी है?

Loading Ad...

रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 को तीन रंगों- Mustang Brown, Nella White और Sela Black - में लेकर आई है. इसकी कीमत 2.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम, चेन्नई रखी गई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और ग्राहक इसे रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से बुक कर सकते हैं. डिलीवरी भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर Himalayan 440 उन लोगों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकती है, जो Himalayan 411 का अंदाज पसंद करते हैं लेकिन Himalayan 450 से कम कीमत वाली बाइक चाहते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...