×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब EV सेगमेंट में Royal Enfield की एंट्री, सिंगल चार्ज पर 154 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

Royal Enfield EV: यह सिर्फ एक नई बाइक नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर रही है, को ब्रांड अब तक अपनी भारी और क्लासिक पेट्रोल बाइक्स के लिए जाना जाता था, अब वहीं कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम  रखकर नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है..

Author
10 Apr 2026
( Updated: 13 Apr 2026
04:20 PM )
अब EV सेगमेंट में Royal Enfield की एंट्री, सिंगल चार्ज पर 154 किमी की रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
Image Source: Royal Enfield Website/ Canva
Advertisement

Flying Flea C6: आजकल हर तरफ EV का ही दबदबा है और अब रॉयल एनफील्ड ने भी अपना दबदबा कायम रखने के लिए royal enfield EV लॉन्च की है , कंपनी ने अपनी पहल इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C 6 लॉन्च की है. यह सिर्फ एक नई बाइक नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कंपनी आने वाले समय के लिए खुद को तैयार कर रही है, को ब्रांड अब तक अपनी भारी और क्लासिक पेट्रोल बाइक्स के लिए जाना जाता था, अब वहीं कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम  रखकर नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है..

नया नाम, नई सोच
इस बाइक के साथ कंपनी ने “Flying Flea” नाम से एक नया इलेक्ट्रिक ब्रांड भी शुरू किया है. यह नाम सुनने में भले पुराना लगे, लेकिन इसके पीछे की सोच बिल्कुल नई है. कंपनी चाहती है कि लोग अपनी पसंदीदा क्लासिक स्टाइल को छोड़ें नहीं, बल्कि उसी में नई टेक्नोलॉजी का मज़ा भी लें.  इसलिए इस बाइक में आपको पुराने ज़माने का लुक और आज के समय के स्मार्ट फीचर्स दोनों एक साथ मिलते हैं.

कीमत जो समझदारी से तय की गई

इस बाइक की कीमत करीब ₹2.79 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे थोड़ा प्रीमियम बनाती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसे आसान बनाने के लिए BaaS यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी दिया है. इस प्लान में आप बाइक को करीब ₹1.99 लाख में ले सकते हैं और बैटरी का खर्च अलग से देना होता है.  इससे शुरुआत में जेब पर कम बोझ पड़ता है, जो काफी लोगों के लिए राहत की बात है.

Advertisement

लुक ऐसा जो अलग नजर आए

Flying Flea C6 का डिजाइन देखते ही ध्यान खींच लेता है. इसमें 1940 के दशक जैसा गर्डर फोर्क दिया गया है, जो इसे बहुत अलग बनाता है. साथ ही इसमें हल्का फ्यूचरिस्टिक टच भी है, जिससे यह ना तो पूरी तरह पुरानी लगती है और ना ही पूरी तरह मॉडर्न- बल्कि दोनों का एक शानदार मेल है. यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कुछ यूनिक और स्टाइलिश चाहते हैं.

शहर के लिए आसान और हल्की

Advertisement

इस बाइक का वजन सिर्फ 124 किलो है, जो इसे काफी हल्का बनाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान हो जाता है. चाहे रोज़ ऑफिस जाना हो या बाजार के छोटे-छोटे काम- यह बाइक हर जगह आराम से काम आती है. इसका छोटा और संतुलित डिजाइन इसे खासतौर पर शहरी लोगों के लिए बढ़िया बनाता है.

 चलाने में भी दमदार

इसमें 15.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो इसे तेज और स्मूद बनाती है. यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. यानी यह सिर्फ दिखने में ही अच्छी नहीं है, बल्कि चलाने में भी काफी तेज और मजेदार है.

बैटरी और रेंज से राहत

Advertisement

इस बाइक में 3.91 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 154 किलोमीटर तक चल सकती है. आम तौर पर शहर में रोज़ाना चलाने के लिए यह रेंज काफी होती है. इसका मतलब है कि आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और एक दिन का काम आसानी से निकल जाएगा.

स्मार्ट फीचर्स और आसान चार्जिंग

आज के समय को देखते हुए इसमें टचस्क्रीन, ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बाइक चलाना और भी आसान और मजेदार हो जाता है. साथ ही, फास्ट चार्जिंग की मदद से यह 20% से 80% तक लगभग 65 मिनट में चार्ज हो जाती है. यानी अगर जल्दी में हों, तब भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें