कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब ओवरटाइम पर मिलेगा डबल पैसा, नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव
New Labour Code: ऐसे में कई बार लोग घंटो एक्स्ट्रा काम करते है, लेकिन उसके बदले उन्हें सही पैसा नहीं मिल पाता. अब इसी परेशानी को समझते हुए नए लेबर नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि मेहनत करने वाले कर्मचारियों को उनका हक मिल सके.
Follow Us:
New Labour Code Rules: आज के समय में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग एक ही बात महसूस करते हैं, काम का समय तो तय होता है, लेकिन काम कभी तय समय में खत्म नहीं होता. कभी बॉस की डेडलाइन, कभी अचानक मीटिंग, तो कभी काम का इतना दबाव कि घर जाने का समय ही निकल जाता है. ऐसे में कई बार लोग घंटो एक्स्ट्रा काम करते है, लेकिन उसके बदले उन्हें सही पैसा नहीं मिल पाता. अब इसी परेशानी को समझते हुए नए लेबर नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि मेहनत करने वाले कर्मचारियों को उनका हक मिल सके. अब अगर आप तय समय से ज्यादा काम करते हैं, तो कंपनी उसका अलग से भुगतान करना होगा, और वो भी पूरा सम्मान के साथ.
ओवरटाइम पर मिलेगा डबल पैसा
नए नियमों की सबसे खास बात यह है कि ओवरटाइम अब सिर्फ फेवर नहीं बल्कि आपका अधिकार है. अगर आप रोज के 8 या 9 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, तो उस अतिरिक्त समय का पैसा आपको मिलेगा. और सिर्फ इतना ही नहीं, यह पैसा आपकी सामान्य सैलरी से कम से कम दोगुना होगा. यानी अगर आप एक घंटे में जितना कमाते हैं, ओवरटाइम करने पर उसी घंटे के लिए आपको उसका डबल मिलेगा. यह बदलाव उन लोगों के लिए बहुत राहत लेकर आया है, जो रोज बिना शिकायत किए ज्यादा काम करते हैं.
समझिए पैसा कैसे जुड़ता है
अक्सर लोग सोचते हैं कि ओवरटाइम का पैसा पूरी सैलरी (CTC) के हिसाब से मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. यह आपकी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होता है. मान लीजिए आपकी कुल सैलरी 30,000 रुपये है. इसमें से करीब आधी, यानी 15,000 रुपये आपकी बेसिक सैलरी मानी जाती है. अब इसी बेसिक सैलरी को महीने के कामकाजी दिनों में बांटा जाता है, जिससे एक दिन और फिर एक घंटे की कमाई निकलती है. अगर आपकी एक घंटे की कमाई करीब 70-75 रुपये के आसपास बैठती है. अब क्योंकि ओवरटाइम का पैसा दोगुना होता है, तो एक घंटे एक्स्ट्रा काम करने पर आपको करीब 140-150 रुपये मिलेंगे.
महीने के अंत में दिखेगा फर्क
अगर आप रोज सिर्फ 1 घंटा एक्स्ट्रा काम करते हैं, तो महीने के अंत में यह छोटी-छोटी रकम मिलकर अच्छी खासी रकम बन जाती है.अगर महीने में 25-26 दिन काम करते हैं, तो आपको लगभग 3,500 से 4,000 रुपये तक अतिरिक्त मिल सकते हैं. यानी आपकी मेहनत अब सिर्फ तारीफ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जेब में भी साफ नजर आएगी.
यह भी पढ़ें
इस पूरे नियम का फायदा तभी मिलेगा, जब आप थोड़ी समझदारी भी दिखाएंगे. सबसे पहले, अपनी बेसिक सैलरी जरूर जान लें, क्योंकि उसी पर सब कुछ तय होता है. दूसरी बात, जितना भी ओवरटाइम करें, उसका रिकॉर्ड अपने पास जरूर रखें, चाहे वो मेल हो, मैसेज हो या कोई ऑफिस का सिस्टम. इससे जरूरत पड़ने पर आप अपनी बात आसानी से रख पाएंगे. और सबसे जरूरी, अपनी कंपनी की पॉलिसी को अच्छे से समझ लें, ताकि बाद में कोई कन्फ्यूजन न रहे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें