सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट! 327 रूपये तक सस्ती होगी गैस, सरकार का बड़ा प्लान
LPG: रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस, चाहे LPG हो या PNG पर से टैक्स पूरी तरह हटा दिया जाए. उनका मानना है कि इससे आम आदमी को सीधे राहत मिलेगी , खासकर ऐसे समय में जब दुनिया भर में गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
Follow Us:
LPG Crisis: दिल्ली के व्यपारियों की संस्था चैंबर ऑफ़ ट्रेंड एंड इंडस्ट्री ( CTI ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बड़ी मांग रखी है.उन्होंने कहा है कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली गैस, चाहे LPG हो या PNG पर से टैक्स पूरी तरह हटा दिया जाए. उनका मानना है कि इससे आम आदमी को सीधे राहत मिलेगी , खासकर ऐसे समय में जब दुनिया भर में गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
क्यों उठी ये मांग? वजह समझना जरूरी है
CTI का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है. जब बाहर से गैस महंगी आती है, तो उसका बोझ आखिरकार आम लोगों पर ही पड़ता है. ऐसे में अगर सरकार टैक्स हटा दे, तो थोड़ी राहत मिल सकती है और लोगों की जेब पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है.
अभी कितना टैक्स लगता है?
अगर मौजूदा स्थिति की बात करें, तो घरेलू LPG सिलेंडर पर 5% GST लगता है, जबकि होटल-रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 18% GST वसूला जाता है. वहीं पाइप से आने वाली PNG गैस पर केंद्र सरकार का GST नहीं लगता, लेकिन अलग-अलग राज्य इस पर 3% से लेकर 14.5% तक VAT वसूलते हैं. यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में PNG की कीमतें अलग-अलग होती हैं.
घरेलू सिलेंडर सस्ता होगा तो कितना फर्क पड़ेगा?
अगर सरकार 5% GST हटा देती है, तो इसका सीधा फायदा आम घरों को मिलेगा. मान लीजिए एक सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, तो इसमें करीब 43 रुपये की कमी आ सकती है. यानी वही सिलेंडर लगभग 869 रुपये में मिलने लगेगा. सुनने में यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन हर महीने के खर्च में यह राहत काफी मायने रखती है, खासतौर पर मध्यम और छोटे परिवारों के लिए.
व्यापारियों को भी मिलेगी राहत
अब बात करें कमर्शियल सिलेंडर की, जो होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होता है. इस पर अभी 18% GST लगता है, जिसकी वजह से कीमत काफी ज्यादा हो जाती है. अगर यह टैक्स हटता है, तो करीब 300 रुपये से ज्यादा की कमी आ सकती है. इससे सिर्फ व्यापारियों को ही नहीं, बल्कि आम लोगों को भी फायदा होगा क्योंकि खाने-पीने की चीजें थोड़ी सस्ती हो सकती हैं.
PNG पर भी टैक्स हटाने की मांग
CTI ने खासतौर पर PNG गैस पर लगने वाले VAT को खत्म करने की बात कही है.क्योंकि यह टैक्स राज्यों के अधिकार में आता है, इसलिए हर जगह इसकी दर अलग है. अगर यह टैक्स हटता है, तो पाइप से आने वाली गैस और सस्ती हो जाएगी. इससे लोग सिलेंडर छोड़कर PNG अपनाने के लिए ज्यादा प्रेरित होंगे, जो पर्यावरण के लिए भी बेहतर है.
तेजी से बढ़ रही है PNG की मांग
यह भी पढ़ें
दिल्ली जैसे शहरों में PNG का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. हाल के आंकड़े बताते हैं कि फरवरी 2026 में जहां रोज करीब 686 नए कनेक्शन लग रहे थे, वहीं मार्च आते-आते यह संख्या बढ़कर करीब 2000 रोजाना हो गई. यानी लोग तेजी से इस सुविधा की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में टैक्स में राहत मिलने से यह रफ्तार और तेज हो सकती है. अगर सरकार टैक्स कम या खत्म करती है, तो गैस सस्ती होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें