×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

New Delhi Station: भीड़ से मिलेगी राहत... AI कैमरे, स्मार्ट फैसिलिटी और नई बिल्डिंग, देखिए कैसा बनेगा नया स्टेशन, Video में दिखी पूरी झलक

New Delhi Railway Station Facilities: सरकार यहां बड़े स्तर पर रिडेलवपमेंट का काम कर रही है. ताकि यात्रियों को एक बेहतर साफ़ -सुथरा और सुरक्षित माहौल मिल सके. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक Video शेयर कर के इस पूरे प्रोजेक्ट की झलक दिखाई, जिसमें नए स्टेशन का डिज़ाइन और चल रहे काम साफ़ नजर आ रहा है.

New Delhi Station: भीड़ से मिलेगी राहत... AI कैमरे, स्मार्ट फैसिलिटी और नई बिल्डिंग, देखिए कैसा बनेगा नया स्टेशन, Video में दिखी पूरी झलक
Image Source: Social Media
Advertisement

New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है. यहां हर दिन लाखों लोग आते -जाते हैं, कोई अपने काम के लिए आते हैं, कोई पढाई के लिए या तो फिर कोई अपने परिवार से मिलने के लिए आते - जाते रहते हैं. स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा होती हैं कि कई बार लोगों को परेशानी  भी झेलनी पड़ती हैं. लेकिन अब आने वाले समय में इस स्टेशन की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है. सरकार यहां बड़े स्तर पर रिडेलवपमेंट का काम कर रही है. ताकि यात्रियों को एक बेहतर साफ़ -सुथरा और सुरक्षित माहौल मिल सके. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक Video शेयर कर के इस पूरे प्रोजेक्ट की झलक दिखाई, जिसमें नए स्टेशन का डिज़ाइन और चल रहे काम साफ़ नजर आ रहा है. 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा बदलाव

यह पूरा काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है. इस योजना का मकसद सिर्फ स्टेशन को सुंदर बनाना नहीं है, बल्कि उसे आधुनिक और सुविधाजनक बनाना है.

Advertisement

भीड़ कम हो
यात्रियों को रास्ता ढूंढने में दिक्कत न हो
सफर ज्यादा आरामदायक बने
यानी अब रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट और व्यवस्थित ट्रैवल हब बन जाएगा.

1500 AI कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा

आज के समय में सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता होती है, खासकर इतनी भीड़ वाली जगहों पर. इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर करीब 1500 AI कैमरे लगाए जाएंगे.
ये कैमरे:

प्लेटफॉर्म
एंट्री और एग्जिट गेट
भीड़भाड़ वाले इलाके
हर जगह नजर रखेंगे.
साथ ही एक मॉडर्न कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से इन सभी कैमरों की निगरानी होगी. अगर कोई संदिग्ध गतिविधि होती है, तो सिस्टम तुरंत अलर्ट देगा. इससे समय रहते कार्रवाई हो सकेगी और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित माहौल मिलेगा.

Advertisement

यात्रियों के लिए आसान और स्मार्ट सुविधाएं

अक्सर लोगों को स्टेशन पर सबसे ज्यादा दिक्कत रास्ता ढूंढने में होती है, कौन सा प्लेटफॉर्म, कहां से एंट्री, कहां से बाहर निकलना है. अब इस परेशानी को भी खत्म करने की तैयारी है. स्टेशन पर:

साफ और बड़े साइनबोर्ड लगाए जाएंगे
हर जगह स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेंगे
इसके अलावा भारत टैक्सी (Bharat Taxi) जैसी सेवाओं से स्टेशन को जोड़ा जाएगा. इसका मतलब यह है कि जैसे ही आप स्टेशन से बाहर निकलेंगे, आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी और आगे का सफर आसान हो जाएगा.

Advertisement

नई बिल्डिंग से कम होगी भीड़

भीड़ कम करने के लिए स्टेशन पर दो बड़ी नई बिल्डिंग भी बनाई जा रही हैं. एक प्लेटफॉर्म 1 के पास और दूसरी प्लेटफॉर्म 16 के पास. इनकी खास बात यह है कि:

यह भी पढ़ें

ये बहुत बड़ी और आधुनिक होंगी
रोजाना करीब 7 लाख यात्रियों को संभाल सकेंगी
इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी और लोगों को ज्यादा जगह और आराम मिलेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें