×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गैस की किल्लत में Indane Chhotu बना विकल्प, बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा सिलेंडर, वापसी पर रिफंड की भी सुविधा

Indane Chhotu: सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो किराए पर रहते हैं, जैसे छात्र या प्रवासी मजदुर, इनके पास अक्सर वैलिड गैस कनेक्शन नहीं होता.  इसलिए चाहकर भी सिलेंडर नहीं ले पाते. ऐसे में अब एक राहत भरी खबर सामने आई हैं.

गैस की किल्लत में Indane Chhotu बना विकल्प, बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा सिलेंडर, वापसी पर रिफंड की भी सुविधा
Image Source: Social Media
Advertisement

Indane Chhotu: इन दिनों गैस की कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शहर हो या गांव हर जगह सिलेंडर मिलना आसान नहीं रह गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो किराए पर रहते हैं, जैसे छात्र या प्रवासी मजदुर, इनके पास अक्सर वैलिड गैस कनेक्शन नहीं होता.  इसलिए चाहकर भी सिलेंडर नहीं ले पाते. ऐसे में अब एक राहत भरी खबर सामने आई हैं. इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( Indian Oil Corporation Limited के indane ने छोटू सिलेंडर को लेकर एक खास सुविधा दी हैं , जिससे अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी गैस मिल सकेगी. आइए जानते हैं कैसे ले इस बेहतरीन सुविधा का अवसर

क्या है Indane Chhotu?

Indane Chhotu एक छोटा LPG सिलेंडर है, जिसमें करीब 5 किलो गैस आती है. जैसा नाम है, वैसा ही काम - छोटा, हल्का और आसानी से कहीं भी इस्तेमाल करने लायक. यह उन लोगों के लिए बहुत काम का है जिन्हें ज्यादा गैस की जरूरत नहीं होती, जैसे अकेले रहने वाले, छोटे परिवार या छोटे दुकानदार.
सबसे बड़ी बात यह है कि इसे लेने के लिए आपको किसी पते के प्रूफ की जरूरत नहीं है. बस कोई भी सरकारी पहचान पत्र दिखाइए और सिलेंडर ले जाइए. यही वजह है कि यह खास तौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो अक्सर शहर बदलते रहते हैं.

कहां से मिलेगा यह सिलेंडर?

Advertisement

Indane Chhotu को लेना भी काफी आसान है. आप इसे अपने नजदीकी Indane गैस एजेंसी से ले सकते हैं. इसके अलावा, यह इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप, कुछ किराना दुकानों और लोकल सुपरमार्केट में भी उपलब्ध रहता है.
मतलब, आपको किसी लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना- जहां सुविधा मिले, वहीं से सिलेंडर उठा सकते हैं.

इस्तेमाल करो, फिर वापस भी कर सकते हो

इस सिलेंडर की एक और अच्छी बात यह है कि आप इसे इस्तेमाल करने के बाद वापस भी कर सकते हैं. अगर आपने इसे किसी पॉइंट ऑफ सेल से लिया है, तो लौटाने पर आपको करीब 500 रुपये वापस मिल जाते हैं. चाहे आपने इसे कुछ दिन इस्तेमाल किया हो या ज्यादा समय जब जरूरत खत्म हो जाए, आप इसे लौटा सकते हैं. इससे यह उन लोगों के लिए और भी सुविधाजनक बन जाता है जो अस्थायी रूप से कहीं रह रहे हैं.

बिना सिक्योरिटी के आसान शुरुआत

आमतौर पर गैस कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है, जो कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है. लेकिन Indane Chhotu के साथ ऐसा नहीं है. इसमें कोई सिक्योरिटी जमा नहीं देनी पड़ती.यानी, अगर आप पहली बार गैस इस्तेमाल कर रहे हैं या सिर्फ कुछ समय के लिए जरूरत है, तो यह एकदम आसान और सस्ता विकल्प है.

Advertisement

घर बैठे भी मिल सकता है सिलेंडर

अगर आप बाहर जाकर सिलेंडर लेने की परेशानी नहीं चाहते, तो इसे घर पर मंगवाने की सुविधा भी है. आप रिफिल के लिए ऑर्डर कर सकते हैं और थोड़ा सा डिलीवरी चार्ज देकर सिलेंडर अपने दरवाजे तक मंगा सकते हैं. इससे खासकर उन लोगों को राहत मिलती है जो काम में व्यस्त रहते हैं या बाहर जाने का समय नहीं निकाल पाते.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें