×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

LPG Crisis: क्या गैस के फिर बढ़ गए दाम? एलपीजी संकट के बीच क्या है नया अपडेट, जानिए आज के ताजा रेट

LPG Gas Price: पहले के मुकाबले अब गैस एजेंसियो के बाहर लाइनें  थोड़ी छोटी जरूर हुई हैं , लेकिन चिंता अभी भी बनी हुई है, खासकर आने वाले शादी के सीजन को लेकर.  लोगों को डर है कि उस समय कहीं गैस की और ज्यादा कमी न हो जाए.

LPG Crisis: क्या गैस के फिर बढ़ गए दाम? एलपीजी संकट के बीच क्या है नया अपडेट, जानिए आज के ताजा रेट
Image Source: Social Media
Advertisement

LPG Crisis: सरकार की कोशिशों के बावजूद एलपीजी  सिलेंडर (LPG Cylinder) को लेकर लोगों में घबराहट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. कई जगहों पर लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर खरीद रहे हैं  जिसे पैनिक बाइंग कहा जाता है. हालांकि पहले के मुकाबले अब गैस एजेंसियो के बाहर लाइनें  थोड़ी छोटी जरूर हुई हैं , लेकिन चिंता अभी भी बनी हुई है, खासकर आने वाले शादी के सीजन को लेकर. लोगों को डर है कि उस समय कहीं गैस की और ज्यादा कमी न हो जाए. आइए जानते है LPG के क्या है आज के ताजा रेट.....

सरकार क्या कर रही है हालात संभालने के लिए?

इस स्थिति को संभालने के लिए Ministry of Petroleum and Natural Gas ने एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन को तेजी से बढ़ा रही है. इसका मकसद साफ है. जितने ज्यादा लोग PNG इस्तेमाल करेंगे, उतना ही LPG पर दबाव कम होगा. सरकार का मानना है कि अगर घरों में पाइप से गैस पहुंचेगी, तो सिलेंडर की जरूरत कम हो जाएगी और सप्लाई बेहतर तरीके से मैनेज की जा सकेगी.

PNG से कैसे मिलेगी राहत?

PNG यानी पाइप्ड गैस एक ऐसा विकल्प है जिसमें सिलेंडर भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती. गैस सीधे पाइप के जरिए घर तक आती है.. इससे न तो सिलेंडर खत्म होने की चिंता रहती है और न ही बार-बार बुकिंग का झंझट. सरकार ने राज्यों को भी इसके लिए प्रोत्साहित किया है. जो राज्य PNG को बढ़ावा देंगे, उन्हें अतिरिक्त कमर्शियल LPG दिया जाएगा. अब तक कई राज्यों को इसका फायदा मिल भी चुका है. पिछले एक महीने में ही करीब 3 लाख से ज्यादा नए PNG कनेक्शन दिए गए हैं और लाखों लोगों ने इसके लिए आवेदन किया है. इससे साफ है कि लोग धीरे-धीरे इस विकल्प को अपनाने लगे हैं.

Advertisement

LPG बुकिंग अब पहले से ज्यादा आसान

गैस की किल्लत के बीच एक राहत यह भी है कि अब सिलेंडर बुक करना काफी आसान हो गया है. Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी कंपनियों ने बुकिंग के कई आसान तरीके दे दिए हैं. अब आप WhatsApp, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए घर बैठे ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इससे एजेंसी जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बचता है.

आज के LPG सिलेंडर के दाम

Advertisement

अगर कीमत की बात करें, तो 3 अप्रैल को LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अलग-अलग शहरों में कीमत कुछ इस तरह है:
New Delhi: घरेलू ₹913 - कमर्शियल ₹2078.50
Lucknow: घरेलू ₹950.50 - कमर्शियल ₹2201
Jaipur: घरेलू ₹916.5 -  कमर्शियल ₹2031
Patna: घरेलू ₹1011 - कमर्शियल ₹2365
कीमतें भले स्थिर हैं, लेकिन सप्लाई को लेकर लोगों की चिंता अभी भी बनी हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें