×
जिस पर देशकरता है भरोसा

फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, कीमत 2 हजार के पार, देखें नए रेट्स

LPG: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब धीरे -धीरे हमारे रोजमर्रा के खर्चो पर भी दिखने लगा है. हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 195.50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है.

फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, कीमत 2 हजार के पार, देखें नए रेट्स
Image Source: Canva
Advertisement

LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब धीरे -धीरे हमारे रोजमर्रा के खर्चो पर भी दिखने लगा है. हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 195.50 रूपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रूपये का हो गया है. इससे पहले भी 1 मार्च को कीमतें बढ़ी थीं, तब 114.50 रूपये का इजाफा हुआ था. यानी लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी ने छोटे होटल, ढाबे और दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है.  

घरेलू गैस में फिलहाल राहत

जहां एक तरफ कारोबार करने वालों पर बोझ बढ़ा है, वहीं आम घरों के लिए थोड़ी राहत की बात है. घरेलू रसोई गैस के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा है. हालांकि 7 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं. यानी फिलहाल घर का किचन बजट थोड़ा संभला हुआ है.

हर महीने ऐसे तय होते हैं गैस के दाम

भारत में गैस की कीमतें यूं ही तय नहीं होतीं. Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपये के रेट को देखकर तय करती हैं कि गैस महंगी होगी या सस्ती.

Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट का सीधा असर

असल वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष है. इस वजह से तेल की सप्लाई पर असर पड़ा है और दुनिया भर में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, करीब 50% तक उछाल देखा गया है. जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है, तो उसका असर भारत जैसे देशों पर भी पड़ता है, क्योंकि हम बड़ी मात्रा में तेल आयात करते है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर

थोड़ी राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से इनके दाम स्थिर बने हुए हैं. अभी Delhi में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

आम आदमी के लिए क्या मतलब है?

Advertisement

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हैं, जैसे रेस्टोरेंट, ढाबे या कैटरिंग वाले. इससे खाने-पीने की चीजें भी थोड़ी महंगी हो सकती हैं. हालांकि घर के किचन पर अभी सीधा असर नहीं पड़ा है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही रहे, तो आगे घरेलू गैस भी महंगी हो सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें