×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

LPG Price: महंगाई से मिली राहत! आज से कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

LPG Rate: सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. लगातार कई महीनों तक कीमतें बढ़ने के बाद पहली बार कमर्शियल गैस सस्ती हुई है.

LPG Price: महंगाई से मिली राहत! आज से कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट
Image Source: IANS
Advertisement

LPG Price: जुलाई की शुरुआत कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है. लगातार कई महीनों तक कीमतें बढ़ने के बाद पहली बार कमर्शियल गैस सस्ती हुई है. इससे होटल, रेस्तरां, ढाबे, मिठाई की दुकानें और गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले लाखों कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली समेत कई शहरों में घटी कमर्शियल गैस की कीमत

नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 183.50 रुपये सस्ता हो गया है. पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी, जो अब घटकर 2,930 रुपये रह गई है. सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि लखनऊ, कोलकाता और पटना जैसे कई बड़े शहरों में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं. इससे छोटे और बड़े कारोबार चलाने वाले लोगों को अपने खर्च में कुछ राहत मिलेगी.

1 जुलाई से नए नियमों की एंट्री! टैक्स से लेकर गैस और बैंक तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

कई महीनों बाद मिली राहत

Advertisement

इस साल की शुरुआत से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. जनवरी से जून तक लगभग हर महीने कीमतें बढ़ीं और कारोबारियों का खर्च लगातार बढ़ता गया. मार्च में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों के असर से गैस के दाम और तेजी से बढ़े. इसके बाद अप्रैल और मई में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई. मई में तो एक ही बार में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया. जून में भी कीमतें बढ़ीं, लेकिन अब जुलाई में पहली बार राहत मिली है.

घरेलू उपभोक्ताओं को अभी करना होगा इंतजार

जहां कमर्शियल गैस सस्ती हुई है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है. इससे पहले मार्च और जून में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जिसके कारण आम परिवारों के रसोई बजट पर असर पड़ा था. ऐसे में इस बार भी घरेलू उपभोक्ता कीमतों में राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन फिलहाल उन्हें इंतजार करना होगा.

Advertisement

कारोबारियों को मिल सकती है थोड़ी राहत

कमर्शियल एलपीजी की कीमत कम होने से होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, बेकरी और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों की परिचालन लागत कुछ कम हो सकती है. अगर आने वाले समय में गैस की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो इसका फायदा कारोबारियों के साथ-साथ ग्राहकों तक भी पहुंच सकता है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस रहने से आम परिवारों के मासिक बजट में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

 

Advertisement

Input - IANS 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें