DMRC की चेतावनी, मेट्रो यात्रियों के लिए अलर्ट, बदल गया है इस स्टेशन का रूट
Metro: delhi metro rail Corporation द्वारा संचालित नेटवर्क , हर दिन लाखों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आराम से पहुंचाने का काम करता है. अगर आप भी रोजाना सफर करते है , तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरुरी है, क्योकि कुछ समय के लिए यहां व्यवस्था में बदलाव किया गया है .
Follow Us:
Delhi Metro Red Line Station: दिल्ली को 'दिल वालो की दिल्ली' यूं ही नहीं कही जाती. यहां की मेट्रो व्यवस्था, खासकर delhi metro rail Corporation द्वारा संचालित नेटवर्क , हर दिन लाखों लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आराम से पहुंचाने का काम करता है. अगर आप भी रोजाना Madhuban CHowk Metro Station से सफर करते है , तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरुरी है, क्योकि कुछ समय के लिए यहां व्यवस्था में बदलाव किया गया है .
क्या हुआ है बदलाव?
मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन पर 1 मई से लेकर 15 मई तक कुछ एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स बंद रहेंगे. खास तौर पर गेट नंबर 2 और लिफ्ट नंबर 3 को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. इसका मतलब है कि अगर आप रोज इसी गेट या लिफ्ट का इस्तेमाल करते थे, तो अब आपको कुछ दिनों के लिए दूसरा रास्ता अपनाना होगा.
क्यों लिया गया यह फैसला?
मेट्रो प्रशासन ने यह कदम यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए उठाया है। दरअसल, Delhi Metro Rail Corporation रेड लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए निर्माण कार्य कर रहा है. इसी काम के चलते स्टेशन के कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद करना जरूरी हो गया है.
यह काम अभी भले थोड़ा असुविधाजनक लगे, लेकिन आगे चलकर इससे सफर और ज्यादा आसान और बेहतर हो जाएगा.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतें और बताए गए विकल्पों का ही इस्तेमाल करें. एंट्री और एग्जिट के लिए गेट नंबर 1, 3 और 4 का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, अगर आपको लिफ्ट की जरूरत है तो लिफ्ट नंबर 4 का इस्तेमाल करें.
क्या रखें ध्यान में?
इस दौरान स्टेशन पर थोड़ा ज्यादा भीड़ हो सकती है, इसलिए समय से पहले निकलना बेहतर रहेगा. साथ ही, किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए मेट्रो स्टाफ के निर्देशों का पालन करें. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से इस अस्थायी असुविधा के लिए माफी भी मांगी है और सहयोग करने की अपील की है, ताकि काम जल्दी और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके.
यह भी पढ़ें
यह बदलाव कुछ दिनों के लिए है और इसका उद्देश्य यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधा देना है. इसलिए अगर आप Madhuban Chowk Metro Station से सफर करते हैं, तो थोड़ी प्लानिंग के साथ यात्रा करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि आपका सफर आरामदायक बना रहे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें