गैस नियमों में बड़ा बदलाव, पुरानी बुकिंग कैंसिल, अब नए तरीकों से ही मिलेगा सिलेंडर
LPG Crisis: मार्च में जिन लोगों ने गैस बुकिंग कराई थी और जिन्हें DAC नंबर मिला था, उनके लिए एक जरूरी अपडेट है. पुराने DAC नंबर अब निष्क्रिय कर दिए गए हैं.
Follow Us:
LPG New DAC Number: ईरान में जंग के बाद दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी LPG को लेकर टेंशन बढ़ गई है.रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर लोगों के मन में जो डर बना हुआ है, उसे दूर करने के लिए पूर्ति विभाग ने साफ़ किया है कि जिले में फिलहाल किसी भी चीज की कमी नहीं है. अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का भंडारण पहले से ही मौजूद है , ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों की संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही डीजल और पेट्रोल का भी अच्छा ख़ासा स्टॉक रखा गया है , जिससे सप्लाई लगातार बनी रहे.
छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध
सिर्फ बड़े घरेलू सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर भी एजेंसियों पर उपलब्ध हैं. ये खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत की बात है जो छोटे स्तर पर काम करते है, जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, प्रवासी मजदूर या छोटे परिवार. इन लोगो को अपनी पहचान पत्र (आईडी) दिखाकर आसानी से गैस मिल सकती है. सरकार और प्रशासन की कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ इस वजह से खाना बनाने से वंचित न रहे कि उसके पास बड़ा कनेक्शन नहीं है.
बुकिंग सिस्टम में बदलाव
मार्च में जिन लोगों ने गैस बुकिंग कराई थी और जिन्हें DAC नंबर मिला था, उनके लिए एक जरूरी अपडेट है. पुराने DAC नंबर अब निष्क्रिय कर दिए गए हैं. वहीं, अब कंपनियां नए DAC नंबर जारी कर रही हैं और उपभोक्ताओं को उसी के आधार पर गैस मिलेगी. अगर किसी का पुराना नंबर था, तो उसे दोबारा एक्टिव करके नया नंबर दिया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया सही तरीके से चल सके.
घर बैठे मिलेगी गैस
अब सबसे राहत की बात ये है कि लोगों को गैस एजेंसी या गोदाम के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. जैसे ही आपकी बुकिंग कन्फर्म होती है और नया DAC नंबर मिलता है, उसके करीब 7 दिन के अंदर गैस एजेंसी ( Gas Agency ) खुद आपको संपर्क करके सिलेंडर की होम डिलीवरी कर देगी. इससे भीड़-भाड़ कम होगी और लोगों का समय भी बचेगा.
नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें
प्रशासन ने सभी एजेंसियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे नियमों के अनुसार ही सिलेंडर का वितरण करें. अगर कोई एजेंसी गड़बड़ी करती है, जैसे ज्यादा कीमत लेना या जानबूझकर देरी करना, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी यहां तक कि मामला दर्ज भी हो सकता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें