UPI से टोल भरना अब सस्ता नहीं! दोगुना लगेगा पैसा, सरकार का नया फैसला
Toll Tax Rules: अब वो समय खत्म हो रहा हैं जब लोग जेब से नकद निकालकर टोल देते थे. इस फैसले का मकसद हैं सफर को तेज , आसान और बिना रुकावट के बनाना, ताकि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा मिल सके.
Follow Us:
Toll Tax New Rules: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे ( National Highway ) पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा और साफ़ बदलाव लागू करने का फैसला किया हैं. 10 अप्रैल से देशभर के सभी टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. यानी अब वो समय खत्म हो रहा हैं जब लोग जेब से नकद निकालकर टोल देते थे. इस फैसले का मकसद हैं सफर को तेज , आसान और बिना रुकावट के बनाना, ताकि टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा मिल सके.
FASTag ही बनेगा सफर का असली साथी
अब टोल चुकाने का सबसे जरूरी और लगभग अनिवार्य तरीका FASTag होगा. अगर आपकी गाड़ी में FASTag लगा है और वह एक्टिव है, तो आप बिना रुके आसानी से टोल पार कर सकते हैं. सरकार चाहती है कि हर वाहन FASTag का इस्तेमाल करे, ताकि ट्रैफिक स्मूद चले और समय की बचत हो. बिना FASTag के अब हाईवे पर सफर करना थोड़ा झंझट भरा हो सकता है.
FASTag नहीं है? तो UPI से भुगतान, लेकिन महंगा
अगर किसी कारण से आपके पास FASTag नहीं है या वह काम नहीं कर रहा, तो आपके पास UPI से भुगतान करने का विकल्प रहेगा. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है, आपको सामान्य टोल फीस से 1.25 गुना ज्यादा पैसा देना होगा. मतलब अगर टोल ₹100 है, तो UPI से भुगतान करने पर ₹125 देने होंगे. यह अतिरिक्त चार्ज लोगों को FASTag अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए रखा गया है.
कैश पेमेंट पर पूरी तरह रोक
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि 10 अप्रैल के बाद किसी भी टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा. यानी अब कैश है, दे देंगे वाला ऑप्शन पूरी तरह खत्म हो चुका है. अगर कोई व्यक्ति न FASTag का इस्तेमाल करता है और न ही UPI से पेमेंट करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है.
FASTag एनुअल पास को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
लोगों में FASTag को लेकर रुचि भी तेजी से बढ़ रही है. खासकर FASTag के एनुअल पास को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस पास के जरिए ₹3,000 में पूरे साल में 200 बार टोल पार किया जा सकता है, जो नियमित सफर करने वालों के लिए काफी फायदेमंद है. अब तक लाखों लोग इस सुविधा का फायदा उठा चुके हैं और करोड़ों ट्रांजैक्शन भी हो चुके हैं, इससे साफ है कि लोग धीरे-धीरे डिजिटल पेमेंट को अपनाते जा रहे हैं.
1,150+ टोल प्लाज़ा पर दिखेगा बदलाव
यह भी पढ़ें
देशभर में इस समय 1,150 से ज्यादा टोल प्लाज़ा हैं, और इन सभी जगहों पर यह नया नियम लागू होगा. इसका सीधा असर यह होगा कि ट्रैफिक पहले से ज्यादा तेज चलेगा, रुकावटें कम होंगी और आपका सफर ज्यादा आरामदायक बन जाएगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें