जिस पानी से बनता है आश्रम का खाना, उसी में फेंकी हड्डियां! मंदिर के पास इफ्तारी पर उठे सवाल, 4 अरेस्ट
आरोप है कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग सोनपथरी बाबा आश्रम के पास इफ्तार करने गए थे. इस दौरान उन्होंने आश्रम के पास नॉनवेज खाया और हड्डियां वहां से गुजर रहे पानी में फेंक दी.
Follow Us:
पिछले दिनों वाराणसी में गंगा नदी के बीच इफ्तार पार्टी का मामला सामने आया था. जिसमें रोजेदार गंगा नदी के बीच नाव पर नॉनवेज पार्टी करते नजर आए थे. जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इस पर जमकर बवाल काटा था. अब श्रावस्ती से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां मंदिर के पास रोजेदारों ने नॉनवेज खाते हुए इफ्तार पार्टी की.
मामला श्रावस्ती में बाबा सोन पथरी आश्रम का है. जहां मंदिर के पास कुछ लोगों ने इफ्तार पार्टी की. आरोप है कि कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग सोनपथरी बाबा आश्रम के पास इफ्तार करने गए थे. इस दौरान उन्होंने आश्रम के पास नॉनवेज खाया और हड्डियां वहां से गुजर रहे नाले में फेंक दी. ये नाला मंदिर के बगल से बह रहा था. युवकों की इफ्तार पार्टी पर आश्रम के महाराज ने नाराजगी जताते हुए FIR दर्ज करवाई. जिसके बाद चार लोगों को अरेस्ट किया गया गया है.
उत्तर प्रदेश –
जिला श्रावस्ती में पहाड़ियों पर सोनपथरी आश्रम है। इसके बगल में एक नाला बह रहा है। नाले के पास कल मुस्लिम युवकों ने रोजा इफ्तार पार्टी की। आरोप है कि इफ्तार पार्टी में उन्होंने नॉनवेज खाया और हड्डियां उसी पानी में फेंक दी।
आश्रम के महंत ने FIR में लिखवाया है कि वो… pic.twitter.com/mbIPziEvdk— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 21, 2026Advertisement
वहीं, आश्रम के पास मुस्लिम युवकों की इफ्तारी का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा गया कि कई मुस्लिम लोग खुले आसमान में बहते पानी के पास रोजा खोल रहे हैं. एक चटाई पर खाने के कई आइटम रखे हुए हैं. आरोप है कि इनमें नॉनवेज आइटम भी शामिल था. हालांकि NMF न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
सोनपथरी मंदिर के पुजारी और आश्रम के महाराज पंडित शरणानंद ने थाने में FIR दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने चार मुस्लिम युवकों जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को अरेस्ट कर लिया. पंडित शरणानंद महाराज ने ये भी आरोप लगाया कि युवकों ने मना करने के बाद भी मंदिर के पास इफ्तारी की और मांसाहार का सेवन किया. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने भी कड़ा ऐतराज जताया. पुलिस ने आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में सख्त कार्रवाई की.
थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन बनाने व उसके अवशेष फेंकने के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
— Shravasti Police (@shravastipolice) March 20, 2026
संबंध में क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा की बाइट-#UPPolice pic.twitter.com/UGaPWlCQ8w
गंगा में फेंकी थी हड्डी
यह भी पढ़ें
सोनपथरी नंदिर और आश्रम हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे में यहां युवकों की इफ्तारी करने पर सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले बनारस में इफ्तारी के बाद गंगा नदी में हड्डियां फेंकने का मामला सामने आया था. वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद 14 मुस्लिम युवकों को अरेस्ट किया गया था.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें