×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘भतीजे की संपत्तियों का पूरा ब्योरा मेरे पास…’, CM सुवेंदु के दावे से TMC में मचा हड़कंप, अभिषेक-ममता की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद टीएमसी से जुड़े मामलों की जांच तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम अभिषेक बनर्जी और उनसे जुड़ी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ की कथित संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रहा है.

‘भतीजे की संपत्तियों का पूरा ब्योरा मेरे पास…’, CM सुवेंदु के दावे से TMC में मचा हड़कंप, अभिषेक-ममता की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें!
Image Source: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में कई बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच अब विपक्षी दल टीएमसी से जुड़े मामलों को लेकर भी लगातार नए खुलासे सामने आने का दावा किया जा रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों की जांच की चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि कोलकाता नगर निगम विभाग अपने पुराने रिकॉर्ड खंगाल रहा है. हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ का जिक्र किया था. उनका दावा है कि इससे जुड़ी करीब दो दर्जन कंपनियों की सूची भी उनके पास मौजूद है.

दरअसल, टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कोलकाता नगर निगम के इंजीनियर और अन्य अधिकारी पिछले कई दिनों से उन संपत्तियों का ब्योरा जुटाने में लगे हैं, जिनका संबंध अभिषेक बनर्जी या उनके परिवार से बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस काम के लिए अधिकारियों ने रविवार को भी रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया जारी रखी.

कहां तक पहुंची जांच की आंच

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की विस्तार से जांच करें. उनसे कहा गया है कि अभिषेक बनर्जी, उनके परिजनों और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ से जुड़ी बताई जा रही संपत्तियों की पूरी जानकारी जुटाई जाए. बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया पिछले सप्ताह से ही शुरू कर दी गई थी.जानकारी के अनुसार, जांच के दायरे में ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की निजी कंपनी भी शामिल है, जिसका संबंध अभिषेक बनर्जी से जोड़ा जा रहा है. आरोप लगाए जा रहे हैं कि कंपनी का लिंक शिक्षक भर्ती घोटाले से हो सकता है. हालांकि, अभिषेक बनर्जी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इन्हें राजनीतिक साजिश करार दिया है. 

सभा में CM सुवेंदु ने उठाया मुद्दा 

Advertisement

फाल्टा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उन्हें ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की निजी कंपनी से जुड़ी संपत्तियों की फाइलें मिल चुकी हैं, जिनका संबंध कथित तौर पर अभिषेक बनर्जी से बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों की जांच जल्द शुरू कराई जाएगी. सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने कोलकाता नगर निगम से संबंधित दस्तावेज मांगे थे, जिसके बाद उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ के एक भव्य कार्यालय सहित 24 संपत्तियों का ब्योरा मिला है. उन्होंने कहा कि अब उनके पास “भतीजे” से जुड़ी संपत्तियों की पूरी सूची मौजूद है और जल्द ही इसकी जांच आगे बढ़ाई जाएगी.

जुटाई जा रही एक-एक जानकारी 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सबसे पहले नगर निगम के असेसमेंट विभाग ने अपने रिकॉर्ड की जांच शुरू की. इस दौरान अभिषेक बनर्जी के नाम से दर्ज संपत्तियों के पते और होल्डिंग नंबर जुटाए गए. बाद में यह जानकारी भवन निर्माण विभाग को भेज दी गई. बताया जा रहा है कि अब भवन निर्माण विभाग अपने दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि संबंधित संपत्तियों के निर्माण के लिए जरूरी सरकारी नक्शों और अनुमतियों को विधिवत मंजूरी मिली थी या नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिलहाल, पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. जहां बीजेपी इसे बड़े खुलासे की शुरुआत बता रही है, वहीं टीएमसी सभी आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रही है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में आगे क्या सामने आता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें