×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'4 घंटे तक पलक भी नहीं झपकी... ऐसा पहले कभी नहीं देखा', 'धुरंधर-2' के मुरीद हुए विराट-अनुष्का; जो लिखा, वह वायरल है!

विराट-अनुष्का ने 'धुरंधर' फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है. सेलिब्रेटी कपल ने इंस्टा पर लिखा कि ऐसा सिनेमाई अनुभव पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने आगे जो कहा वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

Author
07 Apr 2026
( Updated: 07 Apr 2026
10:02 AM )
'4 घंटे तक पलक भी नहीं झपकी... ऐसा पहले कभी नहीं देखा', 'धुरंधर-2' के मुरीद हुए विराट-अनुष्का; जो लिखा, वह वायरल है!
Virat and Anushka Reacts on Dhurandhar-2
Advertisement

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के राइटर-डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. कहा जा रहा है कि इस एक मूवी ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. एक सेट पैटर्न पर चलने वाला हिंदी सिनेमा के महारथियों और प्रोडक्शन हाउस को इसने सोचने को मजबूर कर दिया है कि अगर थियेटर तक दर्शकों को लाना है तो कुछ अलग, अनोखा, इंपैक्टफुल और ठोस स्टोरी आइडियाज के साथ आना होगा, वरना पिटाई पक्की है.

इन्हीं सब को अपने में समाहित करती धुरंधर की तारीफ जब टीम के स्टार विराट कोहली ने की तो इसने एक बार फिर नई बहस छेड़ दी. विराट ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक ऐसा "सिनेमाई अनुभव" बताया है, जो उन्होंने भारतीय सिनेमा में इससे पहले कभी नहीं देखा है. वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. 

सेलिब्रेटी कपल ने फिल्म देखने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म को बनाने वाले स्टार डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीख की और कहा कि पूरे 4 घंटे उनकी नजरें सिनेमा से हट नहीं पाईं. कोहली ने आदित्य धर की क्रिएटिव सोच और दृढ़ विश्वास की सराहना करते हुए उन्हें प्रतिभाशाली बताया. विराट के इस जोरदार समर्थन से इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की बढ़ती उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

रणवीर और पूरी कास्ट ने किया जोरदार काम: विराट

कोहली ने मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह की विशेष रूप से तारीफ करते हुए कहा कि इस स्टार ने अपने अभिनय से एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है. फिल्म की पूरी कास्ट के शानदार प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए भी उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रणवीर सिंह का अभिनय बिल्कुल कमाल था और उन्होंने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी.

Advertisement

फिल्म ने 4 घंटे तक अपने साथ बांध कर रखा: कोहली

फिल्म की भावनात्मक गहराई और दिलचस्प कहानी की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि इस फिल्म ने हर तरह की भावना जगाई और लगभग चार घंटे की अवधि तक उन्हें पूरी तरह से बांधे रखा. उन्होंने कहा, "मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म अपनी लंबी अवधि के बावजूद दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रही." 

विराट ने अपने IPL के बिजी शेड्यूल्ड के बावजूद पूरी फिल्म देखी और रिव्यू लिखा. उन्होंने लिखा: 'धुरंधर देखी और सच कहूं तो, भारत में बनी ऐसी फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी. पूरी फिल्म में हर तरह के इमोशन्स उभर आए-हंसी, गुस्सा, रोना, तारीफ, सब कुछ. लगभग 4 घंटे तक मैं एक बार भी बोर नहीं हुआ और आंखें भी नहीं हटाईं. आदित्य धर, आपका टैलेंट और मेहनत पूरी फिल्म में साफ दिख रही है. आपको सलाम है. आप सच में जीनियस हो. सभी एक्टर्स ने अच्छा काम किया, लेकिन रणवीर सिंह भाई, इस फिल्म के बाद आपका लेवल ही अलग हो गया है. आपकी एक्टिंग कमाल से भी ऊपर थी. सचमुच वाह.'

धुरंधर रणवीर के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म!

Advertisement

वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म और रणवीर सिंह के अभिनय की सराहना की. उन्होंने इस फिल्म को रणवीर के करियर की बेस्ट फिल्म बताया. इसके साथ ही उन्होंने आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी की भी सराहना की.

विराट-अनुष्का से मिली तारीफ, गदगद हो गए आदित्य धर

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब देते हुए कहा, "आपसे ऐसी तारीफ मिलना सचमुच बहुत बड़ी बात है. बहुत-बहुत धन्यवाद. यह हमें और भी ऊंचे लक्ष्य रखने, ईमानदारी, दिल और मकसद के साथ कहानियां सुनाने और कुछ ऐसा बनाने की लगातार कोशिश करने के लिए प्रेरित करता है जो सचमुच लोगों के दिलों को छू जाए."

Advertisement

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है.

यह भी पढ़ें

वहीं, आईपीएल 2026 में खेलते हुए विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक दो मुकाबलों में दमदार रहा है. कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोहली ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए थे. आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें