जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरभजन सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Author
30 May 2026
( Updated: 30 May 2026
06:48 PM )
हरभजन सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई चर्चा
Image Credits: @harbhajan_singh
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. 

अमित शाह से हरभजन सिंह ने की मुलाकात

हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया."

Advertisement

आप छोड़ने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है.

हरभजन सिंह ने ज्वाइन की बीजेपी

भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे और टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अपनी घूमती गेंदों से अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. 2026 में मतभेदों की वजह से राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की थी. इन 7 सांसदों में एक नाम हरभजन सिंह का भी है. 

आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से हरभजन सिंह को आप कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर स्थित हरभजन सिंह के घर के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर भी हरभजन सिंह को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. आप कार्यकर्ता उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की सलाह भी दे रहे हैं.

Advertisement

पंजाब सरकार ने लिया हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस  

यह भी पढ़ें

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने हरभजन के भाजपा में शामिल होते ही उनसे राज्य सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली थी. इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें