'बकरा हलाल होते देखा है क्या?' पूछने के बाद मुस्लिम दोस्तों ने बकरीद पर हिंदू लड़के को चाकुओं से गोद डाला, गाजियाबाद के खोड़ा में तनाव
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सत्रह वर्षीय हिंदू किशोर सूर्या चौहान की उसके ही पूर्व परिचितों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया है.
Follow Us:
Ghaziabad: गाजियाबाद के खेड़ा इलाके में 17 वर्षीय सूर्य चौहान की हत्या की खबर ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है. बताया जा रहा है कि 28 मई की शाम कुछ मुस्लिम दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते सूर्या को फ़ोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में मिलने के लिए बुलाया था. सूर्या को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जिन लोगों से वह मिलने जा रहा है, वही लोग उसकी जिंदगी छीन लेंगे. जैसे ही वह उस जगह पर पंहुचा, वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. कुछ ही पलों में पूरा माहौल खून और चीख -पुकार से भर गया...
चश्मदीदों का दावा, हमला करने से पहले कही गई थी हैरान करने वाली बात
घटना के समय आसपास मौजूद कुछ युवकों ने दावा किया कि हमला शुरू करने से पहले आरोपियों ने सूर्या से एक बेहद चौंकाने वाली बात कही. उनके अनुसार, आरोपियों ने उससे पूछा, "क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?" इसके तुरंत बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किए गए. चश्मदीदों का कहना है कि हमला इतना अचानक और बेरहमी से हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कुछ ही मिनटों में सूर्या गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.
Ghaziabad, Uttar Pradesh: Heavy security has been deployed in the Khoda police area following the death of a 17-year-old student, Surya Pratap, who was stabbed multiple times on the evening of May 28, 2026 pic.twitter.com/1bZMm1TNjC
— IANS (@ians_india) May 30, 2026
बेटे की चीख सुनकर दौड़ी मां
हमले के दौरान मची अफरा-तफरी और शोर सुनकर सूर्या का भाई और उसकी मां घटना स्थल की ओर दौड़े. जब तक वे वहां पहुंचे, हमलावर भाग चुके थे और सूर्या गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। परिवार वालों ने बिना समय गंवाए उसे नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाया. परिजन उम्मीद लगाए बैठे थे कि डॉक्टर उसे बचा लेंगे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेटे को खोने का दुख परिवार के लिए ऐसा घाव बन गया है जिसे शायद कभी भरा नहीं जा सकेगा.
Ghaziabad, Uttar Pradesh: ACP Abhishek Shrivastava says, "On May 28, the Khoda police station received information about a stabbing incident involving a teenager. The local police team immediately reached the scene and admitted the victim to a nearby hospital for treatment, where… pic.twitter.com/w9yD5jBhpk
— IANS (@ians_india) May 30, 2026
पूरे इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल
सूर्या की मौत की खबर फैलते ही खोड़ा और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच गहरा दुख और गुस्सा देखने को मिला.बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता परिवार के समर्थन में सामने आए. लोगों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। परिवार और स्थानीय लोगों की एक ही मांग है कि न्याय में कोई देरी न हो और कानून अपना काम पूरी मजबूती से करे.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
यह भी पढ़ें
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.