×
जिस पर देशकरता है भरोसा

NEET स्कैम का ‘बॉस’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई बड़े राज

NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने मास्टरमाइंड समेत दो मुख्य आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई (CBI) कस्टडी में भेज दिया है.

Author
16 May 2026
( Updated: 16 May 2026
08:08 PM )
NEET स्कैम का ‘बॉस’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई बड़े राज
Image Source: IANS/Deepak Kumar
Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों को 10 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत ने यह आदेश दिया.

केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, केमिस्ट्री के शिक्षक पीवी कुलकर्णी को नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. सीबीआई ने उसे और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को पुणे से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साजिश के पूरे तंत्र का खुलासा होने की संभावना है.

Advertisement

चारों आरोपी पेपर लीक साजिश में थे शामिल

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा वाघमारे, धनंजय लोखंडे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे एक-दूसरे के संपर्क में थे. सभी इस पेपर लीक साजिश में शामिल थे. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपियों की कस्टडी मांगते हुए कहा कि जांच के सिलसिले में आरोपियों को देश के अन्य हिस्सों में ले जाना है, इसलिए लंबी कस्टडी की जरूरत है.

मनीषा की CBI कस्टडी का विरोध

मनीषा वाघमारे की ओर से पेश वकील ने सीबीआई की कस्टडी मांग का विरोध करते हुए कहा कि उनकी मुवक्किल को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया. उन्होंने दावा किया कि पुणे पुलिस ने मनीषा को 24 घंटे से अधिक समय तक अपनी कस्टडी में रखा, साथ ही यह भी कहा कि मनीषा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और केवल कथित डिस्क्लोजर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

वकील ने खारिज किए आरोप

पीवी कुलकर्णी के वकील ने भी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि उन्होंने प्रश्नपत्र तैयार किया भी था तो उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनके द्वारा तैयार किए गए सवाल एनटीए द्वारा चयनित किए जाएंगे या नहीं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें