×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा मौलाना सलीम, UP STF ने घर से उठाया, बिहार पुलिस बोली- हमें पता नहीं

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के पर बेहद आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को UPSTF ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया गया. वहीं बिहार पुलिस ने इस संबंध में कहा कि उन्हें पता नहीं.

Author
31 Mar 2026
( Updated: 31 Mar 2026
11:20 AM )
CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा मौलाना सलीम, UP STF ने घर से उठाया, बिहार पुलिस बोली- हमें पता नहीं
CM Yogi And Maulana Abdullah Salim (File Photo)
Advertisement

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है. सलीम को बिहार के अररिया स्थित जोकीहाट से यूपी STF ने दबोचा है. खबर के मुताबिक अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की. कहा जाता है कि मौलाना सलीम भी AIMIM से जुड़ा रहा है.

अब मौलाना का यूपी के 83 थानों में होगा इलाज!

आपको बताएं कि मौलाना के बयान के बाद यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक लोगों का गुस्सा भड़क गया था और सड़कों पर कई संगठनों और आम लोगों ने प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं उसके खिलाफ अकेले उत्तर प्रदेश के 83 थानों में मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

दरअसल अपने बयान के जरिए अपनी गंदी सोच और घिनौनी मानसिकता का परिचय देने वाले मौलाना सलीम ने रमजान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो 6 मार्च को वायरल हुआ था. इसके बाद यूपी में हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लोगों ने उनपर कार्रवाई करने की मांग की थी.

Advertisement

'बिहार पुलिस बोली हमें पता नहीं, UP STF बोली: कानून उठाया'

AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सलीम की गिरफ्तारी के बारे में कहा कि “सोमवार देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए. इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी किडनैपिंग हुई है या यूपी STF ने दबोचा है, मुझे पता नहीं. वहीं इस संबंध में बिहार पुलिस ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है. ईमान ने आगे कहा कि इस मामले को लेकर जब मैंने जिले के थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने मुझे यूपी STF से बात कराया.

ये भी पढ़ें: CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना की 'इकॉनमी जिहाद' की साजिश, भड़काना चाहता था दंगे, नए वीडियो से खुलासा

UP STF ने क्या बताया?

Advertisement

STF ने बताया कि उन्हें कानूनी प्रकिया के तहत पुलिस अपने साथ ले गई है. उन्होंने आगे कहा कि बताया, इस मामले की जानकारी उन्होंने जिले के SP को दी है. हालांकि, बिहार पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं.

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि मौलाना ने सीएम योगी के साथ-साथ उनकी मां और गोमाता को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की थी. इसके उस नीचतापूर्ण बयान पर पूरे देश का खून खौला था. यूपी से लेकर कई राज्यों में इसके पुतले फूंके गए और हर तबके ने इसकी लानत-मलामत की. अब ऐसे में जब उसकी गिरफ्तारी हो गई तो कहा जा रहा है कि उसका अब अच्छे से इलाज होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें