जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बस्तर में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सीएम साय ने किया योगी आदित्यनाथ का स्वागत

छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया.

Author
19 May 2026
( Updated: 19 May 2026
12:25 PM )
बस्तर में जुटे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सीएम साय ने किया योगी आदित्यनाथ का स्वागत
Image Credits: X/@vishnudsai
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंटकर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया.

 सीएम योगी ने की सीएम साय से की मुलाक़ात 

विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर यूपी सीएम योगी की मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की. छत्तीसगढ़ सीएम ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक साझा विकास, बेहतर समन्वय और राष्ट्रहित के हमारे सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करेगी.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने सीएम योगी से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में सम्मिलित होने बस्तर पधारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह महत्वपूर्ण बैठक साझा विकास, बेहतर समन्वय और राष्ट्रहित के हमारे सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी.''

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बस्तर में किया जा रहा है. इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 

इससे पहले बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा भी की.

यह भी पढ़ें

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब तेजी से विकास और विश्वास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी बस्तर के बदलते स्वरूप का प्रतीक है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें