×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! ममता के सिपाही पर चला EC का हंटर, TMC उम्मीदवार पवित्र कर पर FIR दर्ज, रद्द हो सकती है उम्मीदवारी!

West Bengal Nandigram: नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर ली है, जिसके बाद अब उनकी उम्मीदवारी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

Author
10 Apr 2026
( Updated: 10 Apr 2026
08:00 AM )
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! ममता के सिपाही पर चला EC का हंटर, TMC उम्मीदवार पवित्र कर पर FIR दर्ज, रद्द हो सकती है उम्मीदवारी!
Social_Media
Advertisement

भारतीय चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से शिकायत मिलने के बाद नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. आयोग के अनुसार, यह शिकायत गुरुवार सुबह दर्ज की गई थी.

सुवेंदु अधिकारी ने एक व्यक्ति के दो पार्टियों में होने पर उठाए सवाल

इससे पहले बुधवार को सुवेंदु अधिकारी हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने आए थे. बाद में, उन्होंने भाजपा दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अधिकारी ने पूछा, "मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं कि किस कानून के तहत भारत का कोई वयस्क नागरिक एक ही समय में दो राजनीतिक पार्टियों का सदस्य बन सकता है?"

पवित्र कर को अभिषेक बनर्जी ने कराई पार्टी में एंट्री

Advertisement

पवित्र कर पंचायत चुनावों में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर पंचायत सदस्य बने थे. लेकिन 17 मार्च, 2026 को उन्होंने तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी का हाथ थामकर तृणमूल पार्टी में शामिल हो गए. उसी दिन उन्हें नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया.

पवित्र कर की रद्द हो सकती है उम्मीदवारी

सुवेदु ने कहा, "वह बोयाल ग्राम पंचायत से भाजपा के पंचायत सदस्य हैं. और अब वह विधानसभा चुनाव में तृणमूल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं. मुझे पता है कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है। अगर मैं इस पर आपत्ति दर्ज कराता हूं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी”.

Advertisement

अपने ऊपर लगे आरोपों पर पवित्र कर ने क्या कहा?

इन आरोपों के जवाब में पवित्र कर ने कहा, "मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. लेकिन मैं जो भी कदम उठाऊंगा, वे पूरी तरह से कानूनी होंगे”. बता दें कि अगर कोई राजनीतिक नेता पार्टी बदलकर चुनाव लड़ रहा है और वह पहले किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी से जन प्रतिनिधि रह चुका है, तो उसे अपने उस पद से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है.

चुनाव आयोग ने पवित्र कर के खिलाफ दर्ज की FIR

Advertisement

सुवेंदु अधिकारी की शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पवित्र कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. इस बीच, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. नंदीग्राम में पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा.

सभी सीटों पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक 

चुनाव आयोग ने राज्य में निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी विधानसभा सीटों पर निर्धारित संख्या में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें