×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 68 कॉलेजों में शुरू होंगे AI और FinTech कोर्स

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फिनटेक विद AI के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं.

Author
09 Apr 2026
( Updated: 09 Apr 2026
09:43 PM )
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 68 कॉलेजों में शुरू होंगे AI और FinTech कोर्स
Image Credits: IANS
Advertisement

मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए प्रयास जारी है और इसी क्रम में प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं.

IIT दिल्ली के सहयोग से होंगे कोर्स संचालित

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में परंपरागत पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.

Advertisement

68 कॉलेजों को किया गया शामिल

प्रदेश के 68 शासकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एआई एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं. इनमें 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस तथा 13 स्वायत्त महाविद्यालय शामिल हैं. यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा. विद्यार्थियों को इसकी सुविधा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मिलना शुरू होगी.

2000 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

Advertisement

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष 2000 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं फिनटेक विथ आई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रथम चरण में यह लक्ष्य 1000 विद्यार्थियों का था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है.

रोजगार से सीधे जुड़ने में मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने बताया है कि महाविद्यालयों में परंपरागत विषयों से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इससे वे आसानी से रोजगार से जुड़ सकेंगे. प्रदेश के 68 महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं फिनटेक विथ एआई के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं. प्रथम चरण की सफलता को देखते हुए छात्र संख्या को दोगुना कर दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें