×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई में एलपीजी कालाबाजारी का भंडाफोड़, 451 सिलेंडर जब्त, 8 वाहन पकड़े गए

मुंबई में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. यह मामला एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन से जुड़ा हुआ है, जिसे राशनिंग विभाग ने समय रहते पकड़ लिया.

Author
11 Apr 2026
( Updated: 11 Apr 2026
01:37 PM )
मुंबई में एलपीजी कालाबाजारी का भंडाफोड़, 451 सिलेंडर जब्त, 8 वाहन पकड़े गए
Image Credits: IANS
Advertisement

मुंबई में कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. यह मामला एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और परिवहन से जुड़ा हुआ है, जिसे राशनिंग विभाग ने समय रहते पकड़ लिया. डोंगरी के वाडी बंदर इलाके में हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है.

मुंबई में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़

राशनिंग विभाग को इस पूरे मामले की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना किसी वैध अनुमति के बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण और ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं। जैसे ही यह सूचना अधिकारियों तक पहुंची, राशनिंग नियंत्रक और नागरिक आपूर्ति निदेशक ने तुरंत इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने एक सुनियोजित अभियान चलाया.

आठ वाहनों में लदे 451 सिलेंडर बरामद

टीम ने डोंगरी के वाड़ी बंदर ब्रिज के पास निगरानी बढ़ाई और वहां से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों को रोकना शुरू किया. जांच के दौरान 8 गाड़ियों को पकड़ा गया, जो एलपीजी सिलेंडरों से भरी हुई थीं. जब इन वाहनों की तलाशी ली गई तो कुल 451 गैस सिलेंडर बरामद हुए. इन सिलेंडरों के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे, जिससे साफ हो गया कि यह पूरा कारोबार अवैध तरीके से चल रहा था. जब्त किए गए सभी सिलेंडरों और वाहनों की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपए आंकी गई है.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, यह सिलेंडर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने या फिर अवैध सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था. इस तरह की कालाबाजारी कानून का उल्लंघन है. गैस सिलेंडर जैसे ज्वलनशील पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण और परिवहन गंभीर हादसों का कारण बन सकता है.

मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

इस पूरे मामले के बाद मुंबई पुलिस ने भी तुरंत केस दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें