×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी में बस्ती पुलिस का कमाल, किडनैप हुए दो लड़कों की चंद घंटे के अंदर हुई बरामदगी, पिता ने CM योगी को कहा थैंक्यू!

यूपी के बस्ती में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां पुलिस ने दो युवकों को अपहरण के कुछ ही घंटों के अंदर सुरक्षित बरामद कर लिया है. इसके बाद परिवार में खुशी की लहर है. अपहृत बेटे की सकुशल बरामदगी के बाद पिता ने भी सीएम योगी का आभार जताया है.

Author
11 Apr 2026
( Updated: 11 Apr 2026
12:02 PM )
यूपी में बस्ती पुलिस का कमाल, किडनैप हुए दो लड़कों की चंद घंटे के अंदर हुई बरामदगी, पिता ने CM योगी को कहा थैंक्यू!
CM Yogi & UP DGP/ @UP Police
Advertisement

जनपद बस्ती में दो युवकों के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने तत्परता दिखाते दोनों को कुछ ही घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया. अपहृत युवक की सकुशल बरामदगी के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक और बस्ती पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है. 

दो युवकों का कर लिया गया था अपहरण!

पीड़ित अनय उपाध्याय के पिता मनोज कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनके बेटे का कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने थाना लालगंज में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दिखाई गजब की तत्परता!

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और उनके बेटे के साथ उसके साथी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बस्ती पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने समय पर कार्रवाई कर बेटे की जान बचाई.

लालगंज थाना पुलिस ने दर्ज किया था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को अनय उपाध्याय अपने मित्र के साथ वाराणसी गया था, जहां 9 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को बंधक बनाकर उनके परिजनों से फिरौती मांगनी शुरू कर दी. सूचना मिलते ही थाना लालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की.

कैसे हुई दोनों युवकों की बरामदगी!

Advertisement

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों को गोइठहां चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट से सकुशल बरामद कर लिया. 

यह भी पढ़ें

इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद युवकों में अनय उपाध्याय (19 वर्ष) और उसका साथी दिव्यांशु उर्फ राहुल उपाध्याय (17 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन की तत्परता की सराहना की है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें