×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के ये दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था इमोशनल

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉ़र्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में सभी ने दमदार अभिनय किया है. लेकिन फिल्म की डिमांड के हिसाब से पाकिस्तानी किरदार निभाना एक्टर्स के लिए उतना भी आसान नहीं था, जितना पर्दे पर दिखाया गया था.

जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के ये दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था इमोशनल
Advertisement

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने सिनेमाघरों में एक महीने तक राज किया था. 

पहले पार्ट को पीछे छोड़ देगी धुरंधर 2

'धुरंधर-2' को जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कलेक्शन के मामले में फिल्म के पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर कई जानकारी सामने आ रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में एक सीन को शूट करते वक्त दो एक्टर्स फूट-फूट कर रोए थे. 

फूट-फूटकर रोने लगे थे अर्जुन रामपाल-अक्षय खन्ना

'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है, जो आईएसआई में भारत के खिलाफ अभियान की अहम कड़ी हैं. जबकि अक्षय खन्ना ल्यारी के डॉन बने थे. फिल्म में मुंबई 26/11 के हमले का एक सीन फिल्माया गया है, जिसमें रहमान डकैत और मेजर इकबाल खुशी से झूम उठते हैं और रणवीर सिंह अपने भावनाओं को काबू में रखते हुए तालियां बजाते हैं. 

Advertisement

इस सीन को फिल्माने के तुरंत बाद असल में अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना दोनों भावुक होकर रोने लगे थे क्योंकि उन्होंने खुद उस दुख को महसूस किया था. फिल्म की डिमांड के हिसाब से पाकिस्तानी किरदार निभाना अभिनेताओं के लिए उतना भी आसान नहीं था, जितना पर्दे पर दिखाया गया. 

किसने किया था इस बात का खुलासा?

इस बात का खुलासा खुद फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे आर. माधवन ने किया था. उन्होंने बताया कि सीन के कट होते ही सेट पर माहौल काफी मायूसी वाला हो गया और होना भी चाहिए क्योंकि हम भारतीय हैं और हम सभी किसी न किसी तरह से उससे जुड़े हैं. इस इंटरव्यू की छोटी-छोटी क्लिप्स को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. 

Advertisement

'धुरंधर' को बनाना मेकर्स के लिए भी आसान नहीं था

'धुरंधर' को बनाना मेकर्स के लिए भी आसान नहीं था.आदित्य धर को फिल्म की रिसर्च के लिए ही दो साल लगे थे, और रिसर्च के साथ फिल्म का बजट भी बढ़ गया था. ऐसे में फिल्म के लिए निवेशक मिलने में मुश्किल हो रहे थे, लेकिन 3 सालों की कड़ी मेहनत के बाद फिल्म को पर्दे पर उतारा गया. इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि हिंदी सिनेमा में फिल्ममेकिंग के नए आयाम भी खोल दिए. 

धुरंधर 2 ने तीन दिनों में कितने करोड़ कमाए?

यह भी पढ़ें

बता दें कि धुरंधर 2 ब़ॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन देशभर में लगभग 113 करोड़ की कमाई की है. इसकी के साथ फिल्म ने भारत में 3 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सभी को हैरान कर दिया है. ये फिल्म बड़े बड़े रिक़ॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब हो रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें