Dhurandhar 2 देख साउथ सुपरस्टार्स ने जो कहा उसे बर्दाश्त नहीं कर पाए प्रकाश राज, बौखलाहट में कर बैठे ऐसी हरकत
Dhurandhar The Revenge पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. साउथ के सुपरस्टार्स ने भी की जमकर तारीफ लेकिन प्रकाश राज को क्यों अच्छी नहीं लगी ये फिल्म.
Follow Us:
न पठान… न जवान... न पुष्पा… और ना ही बाहुबली… अब बात जब भी पहले ही दिन बंपर कमाई वाली फिल्म की होगी, तो सबसे पहला नाम आएगा धुरंधर- द रिवेंज का, क्योंकि 19 मार्च को जब मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुई. पहले ही दिन सिनेमाघरों में दर्शकों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कमाई के मामले में इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और ओपनिंग के दिन ही 102 करोड़ रुपये की कमाई करके भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया...
धुरंधर 2 के मुरीद हुए अल्लू अर्जुन
3 घंटे… 49 मिनट… यानि करीब चार घंटे की लंबी फिल्म होने के बावजूद रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि साउथ के दिग्गज सुपर स्टार्स भी इस फिल्म के आगे नतमस्तक हो गये हैं... पुष्पा जैसी बंपर हिट देने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन तो धुरंधर टू देख कर इस कदर हैरान रह गये कि सोशल मीडिया पर सबके सामने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “अभी-अभी धुरंधर 2 देखी, देशभक्ति के स्वैग से भरपूर अंदाज, एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराए, कई ऐसे पल जो तालियां बजवाने पर मजबूर कर दे, पूरी तरह से धमाकेदार, पूरी टीम को बधाई, आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन, तकनीकी रूप से भी बेहतरीन, हमारे देश में मेरे भाई रणवीर कपूर जैसे शानदार और बहुमुखी अभिनेता होने पर गर्व है, रणवीर सिंह पूरी तरह छाए हुए हैं, आदित्य धर ने भी कमाल कर दिया, ऐसे बेहतरीन फिल्म मेकर हमारे देश में हैं यह खुशी की बात है, शो रॉकर, एक भारतीय कहानी, इंटरनेशल स्वैग के साथ, जय हिंद.”
Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .
So proud to have a…
राम चरण भी धुरंधर टू देखकर दंग रह गए
RRR जैसी सुपरहिट मूवी में जबरदस्त किरदार निभाने वाले साउथ के दमदार एक्टर रामचरण भी धुरंधर टू देखकर दंग रह गये, उन्हें तो ये फिल्म इतनी पसंद आई कि सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कहा…”धुरंधर- द रिवेंज बेहद रॉ, रोमांचक और प्रभावशाली है, आदित्य धर ने स्केल और इमोशनल को बेहद खूबसूरती से एक साथ पिरोया है, इस फिल्म के साथ उन्होंने जो किया है वो सच में काबिल-ए-तारीफ है, रणवीर सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, पूरी फिल्म में उनकी इंटेंसिटी आपको बांधे रखती है, आर माधवन सर, संजय दत्त सर और अर्जुन रामपाल सर ने भी मजबूत अभिनय से फिल्म को और दमदार बनाया है, सारा अर्जुन अपने किरदार में शानदार हैं, शास्वत सचदेव का संगीत फिल्म को और ऊंचाई देता है, जियो स्टूडियो और ज्योतिदेश पांडे को इस विजन को सपोर्ट करने और भारतीय सिनेमा की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक पेश करने के लिए बधाई.”
#DhurandharTheRevenge is raw, gripping and impactful 🔥@AdityaDharFilms brings scale and emotion together seamlessly. What he has done with this film is truly remarkable.@RanveerOfficial delivers a phenomenal performance - full of intensity and holds your attention…
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 20, 2026
धुरंधर 2 पर फिदा हो गए महेश बाबू
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही धुरंधर द रिवेंज फिल्म देख कर साउथ के एक और सुपरस्टार महेश बाबू भी फिदा हो गये… उन्होंने तो इस फिल्म की तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि “धुरंधर- द रिवेंज एक धमाका है, जिसे पूरी परफेक्शन के साथ अंजाम दिया गया है, रणवीर का अब तक का सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिला और क्या कमाल किया है उन्होंने, आदित्य धर ने जिस तरह से इस फिल्म को सोचा और पेश किया है वह सच में स्टैंडिंग ओवेशन के लायक अनुभव है, आर माधवन का प्रदर्शन और शास्वत सचदेव के संगीत का खास तौर पर जिक्र करना बनता है, ये एक ऐसी फिल्म है जिसे महसूस किया जाना चाहिए और सेलिब्रेट किया जाना चाहिए, पूरी टीम को ढेर सारी बधाईयां.”
#DhurandharTheRevenge is an explosion executed with perfect precision!!!! The finest version of Ranveer unleashed and how… 💥💥💥 The way Aditya Dhar has conceived and delivered this standing ovation worthy experience is remarkable 👏🏻👏🏻👏🏻 Special mention to Maddy’s performance…
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) March 19, 2026
धुरंधर 2 के फैन हुए JR. NTR
RRR जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाले जूनियर एनटीआर ने भी आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखी और ये फिल्म देख कर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोशल मीडिया पर किये गये एक लंबे चौड़े पोस्ट में तारीफ करते हुए कहा, “धुरंधर- द रिवेंज की पूरी टीम को भारतीय दर्शकों तक एक तूफान पहुंचाने के लिए बड़ा सलाम, रणवीर सर सिर्फ ब्रीदटेकिंग ही नहीं हैं उन्होंने स्क्रीन पर एक शानदार मास्टरक्लास पेश की है, ऐसी फिल्म बनाने के लिए दृढ़ विश्वास और निडर विजन की जरूरत होती है और आदित्य धर सर हर फ्रेम में वही ताकत लेकर आते हैं, हर सीन को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने हरसंभव साधन का इस्तेमाल किया है, जो स्टैंडिंग ओवेशन के हकदार हैं, ये एक ऐसी फिल्म है जो आपकी भावनाओं को झकझोर देती है और एंड टाइटल्स खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती है, आर माधवन सर हमेशा की तरह बेहद सहज हैं और उन्हें हर फ्रेम में छाते हुए देखना वाकई शानदार अनुभव है, संजय दत्त सर और अल्लू अर्जुन सर ने पूरी फिल्म में दमदार अभिनय किया है.”
A big salute to the team of #DhurandharTheRevenge for delivering a storm to Indian audiences.
Ranveer sir @RanveerOfficial is not just breathtaking…. He delivered an absolute masterclass on screen.
It takes conviction and fearless vision to mount a film like this and Aditya…— Jr NTR (@tarak9999) March 19, 2026
JR. NTR ने रहमान डकैट को किया मिस
धुरंधर में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को धुरंधर टू में जूनियर आरटीआर ने बहुत मिस किया. जिनके बारे में उन्होंने कहा,’पूरी टीम को ढेर सारी बधाईयां, यह फिल्म लंबे समय तक याद रखी जाएगी और आखिर में, अक्षय खन्ना सर को नहीं भूलना चाहिए, वही शख्स जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इस फ्रेंचाइज की मजबूत नींव रखी थी, पार्ट वन में उनकी शांत लेकिन खतरनाक मौजूदगी, गहराई और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है, क्या शानदार अभिनेता हैं.”
And not to forget, Akshaye Khanna sir, the man who laid the strong foundation for this franchise with his performance… His calm menace, depth and sheer screen presence are unreal in Part 1… what an actor!
— Jr NTR (@tarak9999) March 19, 2026
धुरंधर 2 के मुरीद हुए विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने तो फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले 18 मार्च को ही बता दिया था कि धुरंधर- द रिवेंज धमाकेदार ब्लॉकबस्टर होने वाली है... इसीलिये उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि “कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है, चार शब्द- भारत माता की जय, पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान, आदित्य धर एक मैड जीनियस हैं, रणवीर सिंह पूरी तरह से विस्फोटक अंदाज में नजर आते हैं, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी शानदार रहे, शाश्वत का म्यूजिक जबरदस्त है.”
Tomorrow onwards - something big is going to happen in Indian cinema and culture.
4 words. “Bharat Maata ki JAI!”
Immense love and respect to the entire cast and crew. @AdityaDharFilms is a mad genius. @RanveerOfficial is all in explosive. @ActorMadhavan @rampalarjun Sara…— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 18, 2026
धुरंधर द रिवेंज की तारीफ से चिढ़े प्रकाश राज
साउथ के एक से बढ़कर एक दमदार सुपरस्टार्स जहां धुरंधर टू की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं साउथ के एक एक्टर ऐसे भी हैं... जो फिल्मों में ज्यादातर विलेन का किरदार निभाते हैं और नाम है प्रकाश राज, जिन्हें धुरंधर- द रिवेंज पसंद नहीं आई. इसीलिये फिल्म की तारीफ कर रहे अल्लू अर्जुन, महेश बाबू जैसे एक्टर्स पर तंज मारते हुए कहा कि “जिम्मेदारियों के संकेत अब दक्षिण में भी दिखने लगे हैं.” यानि जितने भी साउथ के सुपरस्टार्स ने फिल्म धुरंधर- द रिवेंज की तारीफ की है उन्होंने दबाव में ऐसा किया है...
Signs of Obligations are spreading South too .. #justasking https://t.co/iB01E1sp7K
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026यह भी पढ़ें
वैसे प्रकाश राज के बारे में आपको एक बात और बता दें कि उन्हें मोदी विरोधियों में गिना जाता है, क्योंकि मोदी सरकार कोई अच्छा भी काम करती है तो किसी विपक्षी नेता की तरह प्रकाश राज को उसमें भी कमी नजर आने लगती है और धुरंधर- द रिवेंज पर तो मोदी विरोधी पहले से ही मोदी सरकार के प्रचार वाली फिल्म बता रहे हैं. ऐसे में प्रकाश राज भला फिल्म धुरंधर 2 की कैसे तारीफ कर सकते हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें