‘हिम्मत चाहिए...’, Dhurandhar 2 के मुरीद हुए ‘बाहुबली’ राजामौली, फिल्म देख ऐसा क्या बोल गए, पूरी इंडस्ट्री हैरान
धुरंधर 2 ने रिलीज़ होते ही कमाल कर दिया है, हर कोई फिल्म की तारीफ़ कर रहा है, अब बाहुबली जैसी फिल्म बनाने वाले एसएस राजामौली भी इसके मुरीद हो गए हैं. उन्होंने आदित्य धर की तारीफ़ करते हुए कहा है कि चार घंटे की फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए.
Follow Us:
धुरंधर द रिवेंज ने भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल पेश की है, हर कोई इस फिल्म का क़ायल हो गया है, किसी को उम्मीद नहीं थी की धुरंधर के दूसरे पार्ट को इस कदर पसंद किया जाएगा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म स्केल और इमोशन के मामले में अपने पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पहले दिन ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का आंकडा पार कर हर किसी को चौंका दिया था. बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थक रही हैं.
धुरंधर 2 के मुरीद हुए एसएस राजामौली
वहीं अब भारतीय सिनेमा के सबसे सफल डायरेक्टर एसएस राजामौली भी धुरंधर 2 की तारीफ़ करने से ख़ुद को नहीं रोक पाए. बाहुबली और RRR जैसी फिल्में बनाने वाला राजामौली ने जमकर इस फिल्म की तारीफ़ की है. साथ ही उन्होंने आदित्य धर की तारीफ़ करते हुए कहा है कि चार घंटे की फिल्म बनाने के लिए हिम्मत चाहिए.
‘4 घंटे लंबी फिल्म बनाने और उसे रिलीज करने के लिए हिम्मत चाहिए’
एमएस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर धुरंधर द रिवेंज का रिव्यू करते हुए लिखा, “मुझे धुरंधर-1 बहुत पसंद आई थी, लेकिन ‘द रिवेंज’ ने स्केल और रूह दोनों के मामले में ओरिजिनल को पीछे छोड़ दिया है. इसकी राइटिंग, कास्टिंग, टेक्निकल एग्जीक्यूशन, म्यूजिक, वर्ल्ड डिजाइन और डायरेक्शन सब लाजवाब हैं, लेकिन इसके इमोशनल दांव ही इसे असल में जमीन से जोड़े रखते हैं. राइटिंग ने जिस तरह से प्लॉट ट्विस्ट को बुना है, वो इमोशंस से भरा एक असली टेंशन पैदी करती है. Aditya Dhar Films, आपने कमाल कर दिया. 4 घंटे लंबी फिल्म बनाने और उसे रिलीज करने के लिए हिम्मत चाहिए.”
‘Ranveer, क्या परफॉर्मेंस दी है भाई’
राजामौली यहीं नहीं रुके उन्होंने तारीफ़ करते हुए आगे लिखा, ”ऑडियंस आखिरी फ्रेम तक अपनी सीट से चिपके रहते हैं. Ranveer, क्या परफॉर्मेंस दी है भाई. शेड में बहन वाला वो सीक्वेंस एक्टिंग का एक मास्टरक्लास है. उस शुरुआत से लेकर दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स तक, आपने हमजा और जसकीरत दोनों के रूप में हमें मंत्रमुग्ध कर दिया. Madhavan गारू, आपने एक देश की लाचारी और हताशा को इतने अच्छे से निभाया कि हमने आपकी सफलता को अपनी सफलता की तरह महसूस किया. पूरी टीम को इस शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई”
I loved Dhurandhar-1, but The Revenge surpassed the original in both scale and soul.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) March 21, 2026
The writing, casting, technical execution, music, world design and direction are flawless…. But it’s the emotional stakes that really ground it.
The writing manages to weave plot twists that…
इन हस्तियों ने की धुरंधर 2 की तारीफ़
बता दें कि कई-कई बड़ी हस्तियां जैसे कार्तिक आर्यन, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत अल्लू अर्जुन, विजय देवराकोंडा, महेश बाबू, राम चरण, जूनियर एनटीआर समेत कई हस्तियों ने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ़ की है.
पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया?
धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में ही पहले दिन 102 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 43 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ इसका पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.
क्या है धुरंधर 2 में खास?
यह भी पढ़ें
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें