×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बदल जाएगी पहचान, बड़ा ट्विस्ट! रणवीर नहीं, असली किंग है 'जमाल जमाली' धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने चौंकाया

धुरंधर 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. रणवीर सिंह से ज्यादा इस बार चर्चा में राकेश बेदी हैं. जिनका निगेटिव, पावरफुल और मजाकिया कैरेक्टर एक्टिंग स्कूल का नया चैप्टर बनने वाला है.

बदल जाएगी पहचान, बड़ा ट्विस्ट! रणवीर नहीं, असली किंग है 'जमाल जमाली' धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने चौंकाया
Advertisement

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर हेडलाइंस तक इसी की चर्चा है. फिल्म के डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग, एडिटिंग तक हर किसी की जुबां पर धुरंधर 2 की ही चर्चा हो रही है. फिल्म के मेन एक्टर्स की तो हर कहीं बात हो रही है लेकिन कराची के राजनेता जमाल जमाली का रोल प्ले कर रहे राकेश बेदी ने इस पार्ट में तो कमाल कर दिया. उनकी एक्टिंग देख फैंस ने दांतों तले अंगुली दबा ली. 

कहा जा रहा है राकेश बेदी धुरंधर 2 की सफलता के बड़े सितारे हैं. धुरंधर के सेकंड पार्ट में राकेश बेदी का रोल बेहद पावरफुल है और एक्टिंग फुल पैसा वसूल. राकेश बेदी ने अपने निगेटिव रोल को और शार्प किया है और ह्यूमर का तड़का भी लगाया है. 

जमाल जमाली के कैरेक्टर में छुपा बड़ा ट्विस्ट

धुरंधर में राकेश बेदी ने राजनेता जमील जमाली का रोल प्ले किया है. जो करप्ट पॉलिटिशयन है और उसके तार अपराधियों से जुड़े हैं. जमील जमाली की बेटी भारतीय जासूस हमजा से शादी करती है ये तो आपने पहले पार्ट में देखा ही होगा. इस बार जमील का कैरेक्टर और भी सरप्राइज करेगा. 

राकेश बेदी इस किरदार को कभी मजाकिया होते हैं तो कभी गंभीर. खास बात ये है कि पहले पार्ट में जहां राकेश बेदी का कैरेक्टर दर्शकों को आम और साइड वाला लगा था, दूसरे में वह इस फिल्म का अहम किरदार बन जाता है. जमाल जमाली के किरदार में वह न केवल चौंकाते हैं बल्कि उनकी पहचान ही बदल जाती है. उनके किरदार को देख लोग कह रहे हैं धुरंधर का असली किंग ही राकेश बेदी हैं. 

Advertisement

रणवीर सिंह ने दिया था सफलता का क्रेडिट 

एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने फिल्म की शूटिंग और कास्ट के साथ एक्सपीरियंस को लेकर बात की थी. जिसमें उन्होंने कहा था, 'बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही और जब शूट का लास्ट दिन था तब रणवीर ने मेरा हाथ अपने हाथ में लिया और बोला कि अगर ये फिल्म 1000 करोड़ का धंधा करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे.’

इस पर राकेश बेदी ने रणवीर को रिप्लाई किया था कि इतनी बड़ी बातें न करें. राकेश बेदी ने बताया एक कैरेक्टर के लिए इससे बड़ा सम्मान क्या होगा? 

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा था, उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखकर कहा था, ‘राकेश जी जब शूटिंग का आखिरी दिन होगा, तब मैं रो पड़ूंगा, मैं आपको मिस करूंगा.’

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का तूफान 

Advertisement

धुरंधर की तरह ही इसके दूसरे पार्ट ने भी आते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म 19 मार्च यानी आज ही रिलीज हुई है और पहले ही दिन 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. जो कई फिल्मों का टोटल कलेक्शन है. 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: स्वैग में लिपटी देशभक्ति! नॉर्थ से साउथ तक 'धुरंधर 2’ का भौकाल, रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ में Allu Arjun समेत इन स्टार्स ने पढ़े कसीदे

यह भी पढ़ें

धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत में ही 838 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. ऐसे में जिस तरह धुरंधर 2 की शुरुआत हुई है माना जा रहा है. इस बार कलेक्शन एक हजार करोड़ से भी ज्यादा का हो सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें