Dhurandhar 2 First Review: 'शोले से 100 गुना शानदार, इसके आगे सभी बड़ी फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी', फिल्म देख बोले RGV
फिल्म देखकर आए जाने माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कहना है कि फिल्म 'धुरंधर 2' शोले का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. रामगोपाल वर्मा पहले ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के कायल रहे हैं और फिल्म के दूसरे पार्ट को देखकर उन्हें लगता है कि फिल्म हिंदी सिनेमा का नया आयाम देने में कामयाब रही है.
Follow Us:
रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर-2 को प्रेड-प्रीव्यू के साथ बड़े पैमाने पर बुधवार को रिलीज किया गया है. फिल्म के पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए फैंस को फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं.
’धुरंधर 2' शोले का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है’
वहीं फिल्म देखकर आए जाने माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का कहना है कि फिल्म 'धुरंधर 2' शोले का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. रामगोपाल वर्मा पहले ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के कायल रहे हैं और फिल्म के दूसरे पार्ट को देखकर उन्हें लगता है कि फिल्म हिंदी सिनेमा का नया आयाम देने में कामयाब रही है.
‘धुरंधर 2 के आगे सभी बड़ी फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी’
RGV ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को देखने के बाद पहला रिव्यू शेयर किया है. राम गोपाल वर्मा ने लिखा है, कल रात #Dhurandhar2 का हर तरह का मिला-जुला असर देखते हुए चाहे वो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उम्मीदें हों, दर्शकों का जोश हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमा के व्याकरण को तोड़ना हो या कुल मिलाकर इसका मनोवैज्ञानिक ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट हो, यह शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार फिल्म साबित होगी. इसके आगे मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक बनी सभी बड़ी फिल्में टीवी सीरियल जैसी लगेंगी. यह एक नया सिनेमाई युग का जन्म है और इससे पहले सिनेमा की दुनिया में जो भी था उसका अंत है.”
‘सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें’
RGV ने आगे लिखा,”अब से डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग आदित्य धर के नाम से शुरु होगी. यहां तक कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यही समझदारी होगी कि वो अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखें.”
After last nights watch of #Dhurandhar2 in terms of it’s sheer cumulative impact in every which way , whether on it’s expected collections , audience euphoria , social influences , cinematic grammar breaking , and above all the psychological audio visual impact , it will be a…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 18, 2026
कितने घंटे लंबी है धुरंधर 2
बता दें कि फिल्म 19 मार्च को सामान्य तरीके से दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. फिल्म को 'ए' सर्टिफ़िकेट के साथ रिलीज किया जाएगा. फिल्म में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कुछ कट्स के साथ रिलीज की अनुमति दी गई है. इससे फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट व 6 सेकंड है.
धुरंधर 2 में क्या देखने को मिलेगा
यह भी पढ़ें
फिल्म में इस बार हमजा अली और मेजर इकबाल के बीच की जंग देखने को मिलेगी. इसके साथ ही हमजा अली की बैकग्राउंड स्टोरी भी देखने को मिलेगी, कैसे वे जेल के कैदी से इंडियन स्पाई बन जाते हैं. फिल्म से कुछ चंक की वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रिलीज से पहले से फिल्म लीक हो गई है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि ऐसा नहीं हुआ है.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें