धुरंधर 2 ने पहले दिन रचा इतिहास, जो आजतक बॉलीवुड में कोई नहीं कर पाया, वो रणवीर सिंह ने कर दिखाया
रणवीर सिंह ने हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को भी मात दे दी है. इनमें 'जवान' भी शामिल है, जिसने 75.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, और 'पठान' ने भारत में 55-57 करोड़ रुपये कमाए थे.
Follow Us:
धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिय है, जिस तरह की उम्मीद इस फिल्म से की जा रही थी, उससे कहीं ज्यादा इसने कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है. पहले पार्ट की जबरदस्त कमाई, दमदार कहानी और रणवीर सिंह की धुआंधार परफॉर्मेंस ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर गजब का बज बना दिया है.
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खेला बड़ा गेम
इस बार फिल्म सिर्फ बदले की कहानी नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा दिखाने की कोशिश करती नजर आती है.18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू हुए और तभी से साफ हो गया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल खेलने वाली है. एडवांस बुकिंग में ही इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए, और अब जब फिल्म सिनेमा घरों में आ चुकी है, तो उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
धुरंधर ने पहले दिन रचा नया इतिहास
साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है. जिनमें 'बाहुबली', 'KGF 2' और 'पुष्पा 2' जैसी ज़बरदस्त पैन इंडिया फ़िल्मों के नाम शामिल हैं. जिन्होंने अपने रिलीज़ के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. वहीं फाइनली अब बॉलीवुड ने भी इतिहास रच दिया है. धुरंधर 2 के साथ हिंदी सिनेमा की फिल्म ने भी लगभग 102 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आदित्य धर के डायरेक्श में बनी इस फ़िल्म ने बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
पेड प्रीव्यू से कितने करोड़ कमाए
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधेर 2 ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाए थे. कई दिनों पहले ही पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरु हो गई थी. इस मामले में भी इसने सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
हिंदी में कितने करोड़ का कारोबार किया
इसके बाद इसने सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें सबसे ज्यादा इसने पहले दिन हिंदी वर्जन से 81 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ 99.10 करोड़ कमाए.
साउथ की भाषाओं में कितनी कमाई की
इसके बाद इसने तेलुगु से 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ कमाए.
पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया
इसी के साथ इसका पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये हो गया है.
धुरंधर ने जवान-पठान को दी मात
रणवीर सिंह ने हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को भी मात दे दी है. इनमें 'जवान' भी शामिल है, जिसने 75.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, और 'पठान' ने भारत में 55-57 करोड़ रुपये कमाए थे. रणवीर ने न सिर्फ़ शाहरुख को पीछे छोड़ा है, बल्कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को भी हार का स्वाद चखा दिया है.
ये हैं बॉलीवुड की हाईएस्ट ओपनर
धुरंधर 2-143.99 करोड़ (पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ मिलाकर)
जवान- 75 करोड़
पठान- 57 करोड़ रुपये
एनिमल-64 करोड़ रुपये
स्त्री 2-54 करोड़
क्या है धुरंधर में खास
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं.
खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की ब़ॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने महीनों तक राज करती है.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें