×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धुरंधर 2 पर ऐसा क्या बोल गईं करीना कपूर, रणवीर सिंह के फैंस से नहीं हुआ बर्दाश्त, सिखा दिया सबक

करीना कपूर खान ने भी धुरंधर 2 पर रिएक्शन दिया है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कोई बोल रहा है कि उनसे दूसरे को सफलता देखी नहीं जाती. तो कोई कह रहा है कि उन्हें रणवीर सिंह से जलन हो रही है.

धुरंधर 2 पर ऐसा क्या बोल गईं करीना कपूर, रणवीर सिंह के फैंस से नहीं हुआ बर्दाश्त, सिखा दिया सबक
Image Credits: Instagram/ranveersingh/Kareenakapoorkhan
Advertisement

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है. जबसे ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां धुरंधर 2 की तारीफ़ कर रही हैं. 

धुरंधर पर बोलकर बुरी फंसी करीना

अब करीना कपूर खान ने भी धुरंधर 2 पर रिएक्शन दिया है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस को  जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कोई बोल रहा है कि उनसे दूसरे को सफलता देखी नहीं जाती. तो कोई कह रहा है कि उन्हें रणवीर सिंह से जलन हो रही है. 

धुरंधर पर क्या बोलीं करीना कपूर खान?

Advertisement

दरअसल करीना कपूर ने धुरंधर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का श्रेय फिल्म के लीड एक्टरक रणवीर सिंह के बजाय डायरेक्टर आदित्य धर को दिया है. फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा, 'धुरंधर किसी भी तरह से रणवीर सिंह की फिल्म नहीं है. यह पूरी तरह से डायरेक्टर की फिल्म है. आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो इसे आदित्य धर की धुरंधर ही कहा जाता है.”

करीना कपूर पर भड़के लोग 

अब धुरंधर पर रिएक्ट करते हुए करीना ने जिस तरह से फिल्म के सुपरहिट होने का श्रेय रणवीर सिंह की जगह आदित्य धर को दिया है, वो एक्टर के फैंस को रास नहीं आया है, लोग सोशल मीडिया पर करीना के ख़िलाफ़ नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं, एक यूजर ने तो उन्हें उनके भाई रणबीर की फिल्म रामायण को कराने तक की धमकी दे दी. 

एक यूजर ने करीना की क्लास लगाते हुए लिखा, “जब वी मेट करीना की फिल्म नहीं है... ये इम्तियाज अली की फिल्म है.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ईर्ष्या अपने चरम पर”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “करीना कपूर खान की फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपूर की नहीं, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “पागल औरत...बॉलीवुड में हर किसी से ईर्ष्या करती है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, ”थोड़ी तो maturity  दिखाओ करीना खुद सफल होके दूसरो की सफलता देखी नई जा रही। आप लोग एक इंसान के तौर पर कितना असफल हो गए

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, करीना कपूर रणवीर सिंह के अभिनय से जलती हैं.

वहीं एक और यूजर ने लिखा, अगर फिल्म 'धुरंदर' में रणवीर की जगह रणबीर होते, तो वो रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ करतीं. जलन करने वाली करीना कपूर! Jealous kareena kapoor.

वहीं एक और यूज़र ने लिखा,  “समाज नहीं आता समस्या क्या है. करीना का रणबीर सिंह से क्या कॉम्पिटिशन है. दिल से सराहना करेंगे तो लोग भी उन्हें दिल से चाहेंगे. वरना रामायण को फ्लॉप होने में टाइम नहीं लगेगा.”

भारत में धुरंधर 2 ने कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Advertisement

बता दें कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. फैंस को फिल्म का पहला पार्ट भी काफी पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर तरफ खूब सराहना हो रही है. धुरंधर 2 ने भारत में ही 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये कारनामा करने वाली धुरंधर 2 पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ़ हो रही है. यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं, जिसने इसके ग्रास कलेक्शन को काफी मजबूती दी है. फिल्म ने दुनियाभर में 1700 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें