×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Bigg Boss 19: हर्ष गुजराल ने उड़ाया तान्या मित्तल-बसीर अली का मजाक, बोले- मैं तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता

बिग बॉस 19' शो में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस बार का 'वीकएंड का वार' भी खास रहा, क्योंकि शो में मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल पहुंचे थे. जिन्होंने घर में मौजूद कई कंटेस्टेंटों पर चुटकी ली.

Bigg Boss 19: हर्ष गुजराल ने उड़ाया तान्या मित्तल-बसीर अली का मजाक, बोले- मैं तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता
Advertisement

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा से ही दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है.  चाहे वह घर के अंदर होने वाले झगड़े हों, दोस्तियां हों या फिर खास वीकएंड एपिसोड्स, शो का हर पहलू फैंस को पसंद आता है.

वीकेंड का वार पर पहुंचे अभिषेक मल्हान-हर्ष गुजराल

'बिग बॉस 19' शो में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है. इस बार का 'वीकएंड का वार' भी खास रहा, क्योंकि शो में पहुंचे दो खास मेहमानों ने घरवालों की बोलती बंद कर दी. एक तरफ थे मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें लोग 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जानते हैं. दूसरी तरफ थे स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, जिनकी मजेदार बातों ने हर किसी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया. 

जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर जारी किया प्रोमो 

Advertisement

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो साझा किया, जिसकी शुरुआत होती है, शो के होस्ट सलमान खान द्वारा दोनों मेहमानों का स्वागत करने से. सलमान के साथ मजाक-मस्ती के बाद हर्ष और अभिषेक ने शो के कंटेस्टेंट्स की तरफ रुख किया और फिर शुरू हुआ असली मजा.

हर्ष गुजराल ने प्रणीत पर साधा निशाना 

सबसे पहले हर्ष गुजराल ने कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे को निशाने पर लिया. हर्ष ने बड़े ही मजेदार अंदाज में पूछा, "कितने साल से कॉमेडी कर रहे हो?" प्रणीत ने जब जवाब दिया कि वो सात साल से कॉमेडी कर रहे हैं, तो हर्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, "पहली बार हम आप पर गर्व महसूस कर रहे हैं.”  इस लाइन पर सभी ठहाकों के साथ हंसते हैं. 

Advertisement

 

हर्ष ने बसीर अली पर ली चुटकी 

इसके बाद बसीर अली की बारी आई. हर्ष ने कहा, "मेरे पिताजी परसों चिल्ला के बोले, 'सब आ जाओ... बसीर ने कपड़े पहन लिए हैं.’” यह सुनते ही घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स समेत सभी दर्शक हसंने लगे.

Advertisement

हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल का उड़ाया मजाक 

वहीं  असली रोस्ट तब देखने को मिला, जब हर्ष गुजराल ने तान्या मित्तल की बातों को लेकर मजाक बनाया. उन्होंने तान्या की एक्टिंग करते हुए कहा, ''मेरी मां मिस इंडिया रह चुकी हैं, मेरी तीन बहनें मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं.’’

‘मैं तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता’

Advertisement

ये सुनकर अभिषेक मल्हान जब हर्ष को टोकते हैं, तो हर्ष कहते हैं, ''भाई, मैं कितना भी फेंक लूं, तान्या से ज्यादा नहीं फेंक सकता.’’  फिर वह तान्या से कहते हैं, ''जब से आप घर में गई हैं, देश की जीडीपी गिर गई है.’’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें